IND vs WI: धमाकेदार जीत के बाद कुलदीप यादव ने उठाया राज से पर्दा, कहा- जब मैं नहीं खेल रहा होता हूं तो...

India Vs West Indies odi Series,Kuldeep Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ करने में सफल रही। भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम को पांच विकेट से मात दी। भारत की इस जीत में गेंदबाजों का योगदान अहम रहा। खासतौर पर टीम के स्पिन गेंदबाजों ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को काफी पीछे धकेल दिया।

कुलदीप-जडेजा की जोड़ी ने किया कमाल: भारत की इस जीत में सबसे ज्यादा योगदान रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का रहा। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर भारत के लिए सात विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। कुलदीप ने चार विकेट लिए और इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा ने भी तीन अहम विकेट झटके।

 Kuldeep Yadav 1

कुलदीप यादव का दमदार प्रदर्शन: कुलदीप यादव को तीन ओवरों में 6 रन देकर 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कुलदीप ने हाल के दिनों में बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद वह लगातार वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। टीम से बाहर होने के बाद कुलदीप यादव ने अब बड़ा बयान दिया है।

कुलदीप यादव ने कही दिल की बात: भारत के लिए दमदार प्रदर्शन करने के बाद कुलदीप यादव ने कहा कि कई मौकों पर स्थिति और संयोजन के कारण मुझे बाहर बैठना पड़ है। यह मेरे लिए बिल्कुल सामान्य है क्योंकि मैं करीब छह साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं। जब मैं नहीं खेल रहा होता हूं तो खुद को तनावमुक्त रखता हूं। जब आप खेल रहे होते हैं तो अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होता है।

गेंदबाजी बेहतर करने की कोशिश: कुलदीप ने कहा कि पिछले साल चोट से वापसी के बाद से मैं लगातार सही लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। कभी-कभी आपको विकेट मिलते हैं, कभी-कभी आपको तब भी नहीं मिलता जब आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं, लेकिन खासकर स्पिनरों के लिए लेंथ बहुत महत्वपूर्ण होती है। जब विपक्षी टीम कुछ विकेट खो देती है तो मैं विकेटों के नई तरह की कोशिशें करता हूं। मैं अपनी परफॉर्मेंस से बेहद खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+