IND vs WI: भारत ने 3-0 से किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, तीसरे ODI में 96 रनों से दी मात

अहमदाबाद, 11 फरवरी: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है। यह रोहित शर्मा की फुलटाइम कमान में टीम इंडिया की पहली वनडे सीरीज थी। सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत ने 96 रनों से जीत लिया है।

india vs west indies: India clean sweep West Indies by 3-0, won 3rd ODI by

रोहित ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और भारत ने श्रेयस अय्यर व ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियां के साथ निचले क्रम पर वाशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर के उपयोगी योगदान के बदौलत 50 ओवरों में 265 रन बनाए थे जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम 37.1 ओवर में 169 रन बनाकर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब रही जब सिराज ने शाई होप को 5 रनों के स्कोर पर पगबाधा कर दिया। हालांकि रिप्ले में साफ था कि गेंद स्टंप के ऊपर से निकल रही थी लेकिन होप ने रिव्यू नहीं लिया। इसके बाद दीपक चाहर की प्रभावशाली गेंदबाज के सामने ब्रेडन किंग (14) और शामरा ब्रुक्स (0) आउट हो गए। इसके बाद पिछले मैच के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा ने अनुभवी डेरेन ब्रावो (20) और जेसन होल्डर (6) को चलता करके आधी कैरेबियाई टीम पवेलियन भेज दी।

यह भी पढ़ें- जूते को फोन बनाकर सेलिब्रेट कर रहा था बॉलर, बल्लेबाज ने उसी अंदाज में दिया जवाब- VIDEO

यहां पर कुलदीप यादव ने विंडीज के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाना शुरू किया। उन्होंने गोल्डन डक पर फैबिनय एलन को पंत के हाथों कैच कराया और फिर तेज बल्लेबाज कर रहे कैरेबियाई कप्तान निकोलस पूरन को भी चलता किया। पूरन ने 39 गेंदों पर 2 चौके व 1 छक्का लगाकर 34 रनों का योगदान दिया।

इससे बाद ओडियन स्मिथ ने फिर से कैमियो किया। उन्होंने तूफानी अंदाज दिखाते हुए 18 गेंदों पर 36 रन ठोक दिए। मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट होने से पहले स्मिथ ने 3 चौके व इतने ही छक्के लगाए।

विंडीज के पुच्छले बल्लेबाजों अल्जारी जोसेफ और हेडन वॉल्श ने हालांकि कुछ संघर्ष का जज्बा दिखाया और अपनी टीम का स्कोर 150 पार करने में अहम रोल निभाया। दोनों ने 9वें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। जोसेफ ने 29 और वॉल्श ने 13 रनों की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों में कृष्णा और सिराज को 3-3 विकेट मिले जबकि दीपक चाहर और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+