जूते को फोन बनाकर सेलिब्रेट कर रहा था बॉलर, बल्लेबाज ने उसी अंदाज में दिया जवाब- VIDEO

नई दिल्लीः क्रिकेट में हमने कई तरह के सेलिब्रेशन देखे हैं। एक समय था जब गेंदबाज को विकेट मिलता था और वो बस अपनी खुशी को जाहिर करता हुए कभी कूदता था कभी चिल्लाता था, कभी मैदान में भागता था तो कभी नाचता था। लेकिन अब जश्न के अंदाज बिल्कुल बदल गए हैं। खिलाड़ी कभी सेल्यूट करते हैं, कभी नंबर डायल करने की एक्टिंग करते नजर आते हैं। अब तो बल्लेबाज भी छक्का मारने पर जश्न मनाने लगे हैं। ऐसा एक मामला ईसीएल टी10 लीग में देखने को मिला जब गेंदबाज विकेट लेने के बाद नंबर डायल करने की एक्टिंग करता नजर आया तो बल्लेबाज ने उसी के अंदाज में जवाब दिया।

जूते को फोन बनाकर सेलिब्रेट कर रहा था-

जूते को फोन बनाकर सेलिब्रेट कर रहा था-

यह ईसीएल टी10 लीग में टनब्रिज वेल्स और ड्रेक्स के मुकाबला था जब कुछ जबरदस्त सीन देखने को मिले। ये तब शुरू हुआ जब गेंदबाज वाहिद अब्बास ने एक बल्लेबाज परफेक्ट यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। बल्लेबाज का नाम था मार्कस ओ रियोर्डान जो पीछे हटकर गेंद को हिट करना चाहते थे लेकिन गेंद ने उनकी गिल्लियां उड़ा दी। उसके बाद अब्बास को खास अंदाज में जश्न मनाते हुए देखा गया।

अब्बाज ने अपना जूता निकालकर कान पर लगाया और तलवे से नंबर डायल करने की एक्टिंग की। उनका इशारा बल्लेबाज को पवेलियन की ओर भेजने का था।

वीडियो में देखें बल्लेबाज ने कैसे दिया जवाब-

मजा तो इसके बाद शुरू हुआ जब रियोर्डान के टीम साथी क्रिस विलियमस ने गेंद को बड़े छक्के के लिए उड़ा दिया और उसी अंदाज में फोन सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। गेंदबाज ने जूते को फोन बनाया था बल्लेबाज ने बल्ले को फोन बनाया।

विलियम्स यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक और जबरदस्त छक्का जड़ा और अपने बैट से फिर फोन नंबर की तरह डायल करके जश्न मनाया। इस बार वे बहुत मजेदार थे। उनके रियक्शन को आप वीडियो में देख सकेंगे।

तबरेज शम्सी ने किया था पहले ये काम-

तबरेज शम्सी ने किया था पहले ये काम-

विलियम्स के जश्न को उनके टीम साथी और दर्शकों ने भी काफी इंजॉय किया। ऐसा काम पहले दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी कर चुके हैं।

जहां तक ​​मैच का सवाल है, टुनब्रिज वेल्स ने ड्रेक्स की टीम को 50 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, टुनब्रिज ने 10 ओवरों में 141/3 का विशाल स्कोर पोस्ट किया, जिसमें एलेक्स विलियम्स और क्रिस विलियम्स ने अर्धशतक जमाए।

जवाब में, ड्रेक्स की टीम 91 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ड्रेक्स के लिए 8 बल्लेबाज दोहरे अंकों में स्कोर करने में विफल रहे। केवल हमजा नियाज और कामरान अहमदजई ही विपक्ष के सामने खड़े हुए। नियाज ने जहां 21 रन बनाए, वहीं अहमदजई ने 29 रन बनाए। टुनब्रिज की ओर से जो मैककैफ्री ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+