IND vs WI Head to Head: दोनों टीमों के बीच अब तक हुए हैं 20 टी20 मुकाबले, जानें किसका पलड़ा भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 29 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। टी20 सीरीज से पहले भारत ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। ऐसे में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। वह टी20 सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। टी20 में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार समेत कई स्टार खिलाड़ियों को वापसी हो रही है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो इंडिया का पलड़ा भारी है।

भारत का पलड़ा भारी

भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात की जाए तो भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 20 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 13 जबकि वेस्टइंडीज ने 6 मैच जीते हैं, वहीं एक मैच बेनतीजा भी रहा है। वेस्टइंडीज के होम ग्राउंड की बात करें तो यहां दोनों टीमों के बीच 4 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें से भारत और विंडीज ने 2-2 में जीत हासिल की है। वहीं अपने घर पर भारत ने वेस्टइंडीज को 8 मुकाबलों में मात दी है। फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज ने भारत का दौरा किया था, यहां भारत ने टी20 में विंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

रोहित ने जड़े हैं सर्वाधिक रन

रोहित ने जड़े हैं सर्वाधिक रन

दोनों टीम के बीच टी20 मुकाबलों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा में सर्वाधिक रन बनाए हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में 585 रन जड़े हैं। वहीं विराट कोहली ने 570 और केएल राहुल ने 353 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की ओर ने निकोलस पूरन (335) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबलों में एविन लुईस (125* और 100), रोहित शर्मा (111*), और केएल राहुल (110*) ने शतक जड़ा है।

भुवी ने झटके सर्वाधिक विकेट

भुवी ने झटके सर्वाधिक विकेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 मुकाबलों में भुवनेश्वर कुमार की स्विंग का कहर देखने को मिलता है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड में भारतीय तेज गेंदबाज भुवी ने सर्वाधिक 10 विकेट अपने नाम किए हैं। भुवनेश्वर के बाद दीपक चाहर, शेल्डन कॉटरेल और रवींद्र जडेजा ने 9-9 विकेट चटकाए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर डैरेन सैमी ने 4/16 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। टी20 सीरीज में भुवनेश्वर भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ऐसे में वह शुरुआती ओवर्स में विंडीज को झटके दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+