मास्टर के साथ ब्लास्टर की मुलाकात, टी20 मैच से पहले हार्दिक पांड्या को लंच पर मिला अपना हीरो
नई दिल्ली, 29 जुलाई: भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही है जिसका पहला मुकाबला आज 29 जुलाई को होगा। इस हाई वोल्टेज श्रंखला से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट की। हार्दिक एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले से समान योगदान देने की क्षमता रखते हैं और हाल ही में उन्होंने भारत के लिए बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

टी20 में लौट आए हैं हार्दिक पांड्या
पांड्या वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे लेकिन वे टी20 में लौट आए हैं जहां पर वेस्टइंडीज की टीम कहीं अधिक शक्तिशाली है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच बढ़िया मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है। एक बार फिर से नजरें हार्दिक पांड्या पर रहेंगी और साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम अपनी एकदिवसीय मैचों की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत ओपनिंग करेंगे जबकि यजुवेंद्र चहल को आराम दिया गया है।

सबसे अहम प्लेयर हार्दिक पांड्या
ऐसे में स्पिनर के लिए रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव में जद्दोजहद होगी। भुवनेश्वर कुमार वनडे सीरीज में नहीं खेले थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मैन ऑफ द मैच रहे थे और वे जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजी के मुख्य तेज गेंदबाज हथियार होने चाहिए। सभी खिलाड़ियों की चर्चा करने के बाद हम जानते हैं कि सबसे अहम प्लेयर हार्दिक पांड्या ही साबित होने जा रहे हैं।

मास्टर के साथ ब्लास्टर की मुलाकात
ये खिलाड़ी जब से अपनी कमर की चोट से वापस आया है तब से एक अलग लेवल पर क्रिकेट खेल रहा है। हार्दिक में अधिकतर बदलाव मानसिक हैं क्योंकि उन्होंने गुजरात टाइटंस को जिस तरीके से आगे बढ़ाया और उसके बाद उसी मानसिकता को इंटरनेशनल क्रिकेट में उतारा उसे साबित होता है कि ये खिलाड़ी अपने खेल में अगले स्तर पर बढ़ोतरी कर चुका है।
इसी बीच हार्दिक पांड्या ने ऑल टाइम ग्रेटेस्ट क्रिकेटर में शामिल ब्रायन लारा से मुलाकात की।

लंच पर मिला अपना हीरो
यह एक दोपहर के भोजन का सत्र था जहां पर हार्दिक ने लारा को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया। एक ऐसा खिलाड़ी जिसको वे पसंद करते हैं। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट की है जहां पर दोनों को साथ देखा जा सकता है। हार्दिक ने पोस्ट को कैप्शन दिया है कि मैं लंच पर इस महान दिग्गज से मिल रहा हूं। लारा हमेशा पांड्या के लिए बहुत पसंदीदा रहे हैं।

पहला टी20 मुकाबला आज
इस फोटो पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर फरवीन माहरूफ ने मजेदार कमेंट किया है जहां वे कहते हैं कि मास्टर ब्रायन लारा से ब्लास्टर हार्दिक पांड्या ने मुलाकात की। लारा अपनी बल्लेबाजी के लिए एक मास्टर थे तो हार्दिक छक्कों की अपनी क्षमता के लिए कैसे ब्लास्टर से कम नहीं है। वैसे मास्टर ब्लास्टर शब्द सचिन तेंदुलकर के लिए इस्तेमाल होता है।
वेस्टइंडीज और भारत की T20 सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में आज भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा जिसको आप डीडी स्पोर्ट पर टीवी पर, और फैनकोड पर मोबाइल पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications