IND vs WI: अल्जारी जोसेफ; जिनसे भारत को रहना होगा आज के मैदान पर सावधान, जानिए क्यों

India vs West Indies 4th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के तीन मैच कैरेबियन लैंड पर होने के बाद फ्लोरिडा के लोडरहिल स्टेडियम में भारतीय टीम के लिए चौथा टी20 मैच एक जगह शिफ्ट होने जैसा है। ये मैदान रनों की बरसात भी कर सकता है।

भारत के वसीम जाफर ने यहां की पिच पर रन बनने की बात करते हुए शुभमन गिल और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को अपने मौके भुनाने के लिए कहा है। लेकिन रन की बौछार के बीच भारत को एक गेंदबाज से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

India vs West Indies 4th T20I

ये बॉलर हैं वेस्टइंडियन युवा अल्जारी जोसेफ जो इस मैदान पर बढ़िया रिकॉर्ड रखते हैं। आमतौर पर स्पिन की भी मददगार इस पिच पर जोसेफ अपनी 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार की गेंदबाजी से प्रभावित करते हैं।

जोसेफ ने लोडरहिल स्टेडियम में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 24 गेंद फेंकते हुए 29 रन दिए हैं, जिसमें दो विके उनके हिस्से भी आए हैं। उनका औसत 14.5 का है और स्ट्राइक रेट 12 का है।

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम के साथ कोच बनकर आयरलैंड नहीं जाएंगे लक्ष्मण, इस दिन उड़ान भरेगी टीम इंडिया

ये गेंदबाज मौजूदा सीरीज में भी चार विकेट ले चुका है, वो भी कसे हुए इकोनमी रेट के साथ। जोसेफ ने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 15 मैच खेलते हुए 26 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 17.38 का औसत निकाला है। उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस 40 रन देकर 5 विकेट है।

भारतीय टीम यह मैच जीतना चाहती है तो उसको जोसेफ एंड कंपनी के सामने खुलकर खेलना होगा। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का चलना फिर से अहम होगा जिनका आंकड़ा कैरेबियन ऑबिड मैकॉय के खिलाफ बहुत शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+