IND Vs WI 4th T20: चोट से उबरे रोहित, कुलदीप-हर्षल को मिल सकता मौका; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 5 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर चौथा टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं मेजबान टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी। 6 अगस्त को होने वाले मैच में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रोहित शर्मा हुए फिट

रोहित शर्मा हुए फिट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। रोहित जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो अचानक उनकी पीठ में कुछ तकलीफ हुई, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। तभी से रोहित को लेकर यह संदेह था कि क्या वह आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या फिर नहीं? इस बीच रोहित की इंजरी को लेकर खबर आई है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और अगले दो टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

महंगे रहे है आवेश खान

महंगे रहे है आवेश खान

सीरीज के आखिरी दो मुकाबले बाकी हैं ऐसे में कुलदीप यादव और हर्षल पटेल को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है। भारत ने अब तक तीन मैचों में केवल दो बदलाव किए हैं। दीपक हुड्डा भी अपनी चोट से निपटने के बाद रविंद्र जडेजा की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हुए। लेकिन सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले आवेश खान को श्रेयस अय्यर के साथ बाहर किया जाना तय है। आवेश अब तक काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने तीसरे टी20 में 15.70 की जबकि दूसरे टी20 में 13.30 इकॉनमी से रन खर्च किए हैं।

हर्षल की हो सकती है वापसी

हर्षल की हो सकती है वापसी

हर्षल पटेल पसली की चोट के कारण दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर हो गए थे लेकिन अगर वह चौथे टी20 से पहले फिट हो जाते हैं तो भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। वहीं कुलदीप यादव भी बेंच पर बैठे हुए हैं, ऐसे में चौथे मैच में उन्हें भी मौका दिया जा सकता है। लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम श्रेयस को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है। अय्यर ने तीन पारियों में 0, 10 और 23 रन बनाए हैं। 23 रन की पारी 27 गेंदों पर आई। ऐसे में अय्यर की जगह सैमसन को मौका दिया जा सकता है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर टीम में दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या टीम में रह सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव।
  • वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+