IND vs WI: आखिरी टी20 में आवेश खान ने किया डेब्यू तो वापस लौटे गायकवाड़, फिर टॉस हारे रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम सीरीज के पहले दो मैच में जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और आखिरी मैच में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने की ओर देख रही है, तो वहीं पर वेस्टइंडीज की टीम कम से कम एक जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाह रही है।

IND vs WI
Photo Credit: BCCI/Twitter

वेस्टइंडीज के लिये कप्तान कायरन पोलार्ड ने पिछले मैच की तरह इस मैच में भी टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कायरन पोलार्ड ने पहले दो मैच में मिली हार के बाद टीम में 4 बदलाव किये हैं और इस मैच में हेल्डन वॉल्श, फैबियन एलेन, ड्रेक्स और साई होप को मौका दिया है, तो वहीं पर भारतीय टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किये हैं और ऋतुराज गायकवाड़ को 7 महीने बाद टीम में वापसी करने का मौका दिया है तो वहीं पर तेज गेंदबाज आवेश खान को डेब्यू करने का मौका दिया है।

और पढ़ें: IND vs WI: टी20 का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है भारत, रोहित की निगाह कप्तानी के महारिकॉर्ड पर

4 बदलाव के साथ उतरी कैरिबियाई टीम

4 बदलाव के साथ उतरी कैरिबियाई टीम

टॉस जीतने के बाद कप्तान कायरन पोलार्ड ने कहा,'जब हम अपने पिछले दो मैच के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं जिसमें हमें हार का सामना करना पड़ा तो हमें पता लगता है कि हमने बल्लेबाजी तो अच्छी की है, लेकिन फील्डिंग और गेंदबाजी में मात खायी है। हम डेथ ओवर्स में गेंदबाजी सही नहीं कर पाये हैं, इसी वजह से हम आज 4 बदलाव के साथ उतरे हैं। यह हमारे लिये उन प्लेयर्स को मौका देने के लिये सही समय है जो कि इन परिस्थितियों को जानते हैं और देखते हैं कि वो क्या लेकर आ सकते हैं।'

आवेश खान को मिला डेब्यू का मौका

आवेश खान को मिला डेब्यू का मौका

वहीं टॉस में हार का सामना करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा,'पिछले मैच में हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखकर अच्छा लगता है। हमारी टीम में कुछ खिलाड़ी आज नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जिसके बाद हम आवेश खान को डेब्यू का मौका दे रहे हैं तो वहीं पर ऋतुराज और किशन पारी का आगाज करेंगे। हमारे सामने अभी आगे काफी क्रिकेट बचा हुआ है और विश्वकप को देखते हुए हमें यह सुनिश्चित करना है कि सभी प्लेयर्स मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रहें। हमारी एक आंख उस पर है और फिलहाल सबकुछ ठीक लग रहा है। हम फिलहाल एक समय में एक मैच लेकर चल रहे हैं।'

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (सी), जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (डब्ल्यू), रोहित शर्मा (सी), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+