WI vs IND: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20, जानें कब-कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव

India vs West Indies Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच हारने के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में पिछड़ गई है। टीम इंडिया रविवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बराबरी करने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम बढ़त को डबल करना चाहेगी।

पिछले मुकाबले में भारतीय टीम ने गेंदबाजी में दमखम दिखाया था लेकिन बैटिंग में फिसड्डी साबित हो गई थी। इस बार वैसी गलती से बचने का प्रयास टीम इंडिया करेगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम को एकजुट होकर खेलने का प्रयास करना होगा। तभी बात बन पाएगी।

india vs west indies

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 कब होगा

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टी20 मुकाबला गयाना में खेला जाएगा। पिछला मुकाबला त्रिनिदाद में खेला गया था। भारतीय समय के अनुसार मैच का टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा और मैच 8 बजे शुरू हो जाएगा। वेस्टइंडीज में सुबह के 10 बजे टॉस होगा और 10 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू हो जाएगा।

भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 लाइव कहां देखें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबला का सीधा प्रसारण टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स करेगा। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। ओटीटी में जियो सिनेमा इस मुकाबला का सीधा प्रसारण करेगा। जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लीकेशन दोनों पर मुकाबला देखा जा सकता है। अहम बात यह भी है कि जियो सिनेमा पर यह मुकाबला बिलकुल फ्री में देखा जा सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय, शाई होप, ओशेन थॉमस, ओडियन स्मिथ, रोस्टन चेज़।

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, यशस्वी जयसवाल, उमरान मलिक, अवेश खान, रवि बिश्नोई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+