IND vs WI: 'लगता है मैच देखना छोड़ना पड़ेगा', भारत की लगातार दूसरी हार पर छलका फैंस का दर्द
West Indies vs India, 2nd T20 hardik pandya troll: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। रत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 152 रन बनाए। जिसे 19वें ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत को दूसरे टी-20 मैच में दो विकेट से हार झेलनी पड़ी है।
सीरीज में 2-0 की बढ़त: इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए अब तीसरा मुकाबला करो या मरो का बन गया है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। पूरन की इस दमदार पारी की बदौलत ही वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतने में सफल रही।

भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप: शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन दूसरे मुकाबले में भी फ्लॉप रहे। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। जबकि ईशान किशन ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 24 रन बनाने में कामयाब रहे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के सामने 20 ओवर में 152 रन ही बना सकी। जिसे वेस्टइंडीज की टीम ने एक ओवर रहते हासिल कर लिया।
पंड्या पर फूटा फैंस का गुस्सा: भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। भारत की हार देखकर फैंस काफी भड़के हुए हैं और लगातार टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठा रहे हैं। पंड्या ने इस मुकाबले में अक्षर पटेल से एक भी ओवर नहीं कराया। जबकि युजवेंद्र चहल को भी आखिरी ओवर गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications