IND vs WI: कुलदीप यादव ने एक ओवर में 2 विकेट लेकर बदला मैच, डाइव लगाकर पकड़ा जबरदस्त कैच

West Indies vs India, 4th T20, Kuldeep yadav: फ्लोरिडा में खेले जा रहे चौथे टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग का प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने एक बार फिर टीम के लिए कमाल की गेंदबाजी की। वेस्टइंडीज की टीम ने तेज तर्रार पारी की शुरुआत की। लेकिन पारी के दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया।

कुलदीप यादव ने एक ओवर में झटके दो विकेट: इस सीरीज में भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले निकोलस पूरन इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन एक रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में कुलदीप यादव ने रोवमन पॉवेल को भी एक के स्कोर पर कैच आउट करा दिया। कुलदीप की गेंद पर पॉवेल शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। कुलदीप यादव ने ब्रेंडन किंग का डाइव लगाकर जबरदस्त कैच भी पकड़ा।

 Kuldeep yadav 1

शाई होप ने बनाए 45 रन: वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में शाई होप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। युजवेंद्र चहल ने अनुभवी बल्लेबाज शाई होप को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। होप ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वह 29 गेंद पर 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सके।

भारत के लिए जीत जरूरी: भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। गेंदबाजों ने अपना काम कर लिया, अब बल्लेबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा। भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी ओपनिंग साझेदारी रही है। शुभमन गिल पहले तीन मैच में फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में चौथे मैच में उन पर रन बनाने का दबाव होगा। गिल टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+