IND vs WI: विंडसर पार्क में होने जा रहा है पहला टेस्ट मैच, आंकडे़ और रिकॉर्ड से जानिए कैसा है ये मैदान

India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होने जा रही है। पहला मुकाबला विंडसर पार्क, डोमिनिका में खेला जाएगा।

भारत इस सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 की नई साइकिल की शुरुआत भी करने जा रहा है। पहले टेस्ट के ग्राउंड को कुछ रिकॉर्ड और आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करते हैं।

Windsor Park Dominica Stats and Records

विंडसर पार्क 2007 में बना है जिसमें बैठने की क्षमता 12 हजार है। ये भारत के बड़े मैदानों की तुलना में काफी कम है, लेकिन वेस्टइंडीज के हिसाब से सही है। यहां पर दो छोर मिलेंगे, जिनका नाम रिवर एंड और बॉटनिकल गार्डन एंड है।

इस मैदान पर अभी तक 5 टेस्ट मैच, चार वनडे इंटरनेशनल और चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हो चुके हैं।

इस मैदान की पिच ने आमतौर पर टिपिकल टेस्ट विकेट की तरह बर्ताव किया है। यहां पहले दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलते-मिलते दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजों को आसानी होने लगती है। यहां स्पिन और तेज, दोनों तरह के गेंदबाजों को विकेट मिले है।

यहां औसत स्कोर बताता है कि दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम फायदे में रहती है। चौथी इनिंग में चेज करने के लिए टोटल भी कम ही मिलता है। यहां मौसम थोड़ा गर्म ही रहेगा क्योंकि तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस होगा।

विंडसर पार्क में कुल पांच टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें वेस्टइंडीज एक ही बार जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। 3 बार मेहमान टीमों ने जीत हासिल की है। 1 मैच ड्रा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दो मैच जीते गए हैं। दूसरे बल्लेबाजी करते हुए भी दो ही मैच जीते गए हैं।

उच्चतम टीम स्कोर: 2013 में वेस्टइंडीज द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ 381/4 रन

सबसे कम टीम स्कोर: 2013 में जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 141 पर ऑल आउट हो गई थी।

पहली पारी का औसत स्कोर: 246

दूसरी पारी का औसत स्कोर: 302

तीसरी पारी का औसत स्कोर: 222

चौथी पारी का औसत स्कोर: 159

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: ऑस्ट्रेलिया के एडम वोजेस ने 130 नाबाद रन बनाए थे, 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ

पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: वेस्टइंडीज के देवेंद्र बिशू - 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 रन पर 6 विकेट

मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: शेन शिलिंगफोर्ड (वेस्टइंडीज) - 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 93 रन पर 10 विकेट

मैदान पर सर्वाधिक रन: शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) - 5 पारियों में 384 रन

यहां कुल अर्द्धशतक 19 लगे हैं। सर्वाधिक अर्द्धशतक और शतक के मामले में भी शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) ही सबसे आगे हैं जिन्होंने 2-2 बार ये काम किया है।

सर्वाधिक विकेट: शेन शिलिंगफोर्ड (वेस्टइंडीज) - 4 पारियों में 20 विकेट। शिलिंगफोर्ड ही एक पारी और एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सबसे आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+