Virat Kohli ने जीता प्लेयर आफ द मैच का खिताब, कहा- मेरी तैयारी और इरादा हमेशा...
virat Kohli statement: विराट कोहली के बल्ले से दो लगातार वनडे मैचों में दो शतक निकले हैं। कोहली इस साल अपने शतकों की संख्या में और इजाफा करना चाहेंगे।

virat Kohli statement: किंग कोहली का बल्ला एक बार फिर शोर मचा रहा है। विराट कोहली के लिए पिछला टेस्ट सीरीज खराब गुजरा था। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में उनके बल्ले से शतक निकला। लेकिन दो मैचों की टेस्ट सीरीज की चार पारियों में वह फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद से एक बार फिर कोहली के फॉर्म को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दमदार पारी खेलकर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

वनडे में लगातार दूसरा शतक ठोका
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाया। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना 73वां शतक जड़ एक बार फिर लय हासिल कर ली है। कोहली ने अपने वनडे करियर में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करना विराट कोहली को बेहद पसंद है। उन्होंने गुवाहटी में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

जीत के बाद कही यह बात
अपनी इस शानदार पारी के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जीत के बाद कोहली ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग था। मेरी तैयारी और इरादा हमेशा एक जैसा रहता है। मुझे लगा कि मैं गेंद को अच्छे से हिट कर रहा हूं। मैं जानता था कि दूसरे हाफ में बल्लेबाजों के लिए पिच अधिक मददगार साबित होगी। इसलिए मेरी कोशिश 25-30 रन एक्सट्रा बनाने की थी।

इस मामले में तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
कोहली ने कहा कि एक चीज जो मैंने सीखी है कि आप मैदान पर हताश या परेशान नहीं हो सकते हैं। मैदान पर बिना डर के खेलना होता है। सही समय पर सही शॉट का चयन करना होता है। मैं बस अपने खेल को एन्जॉय कर रहा हूं और ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा। बता दें कि कोहली ने सबसे तेज 20 शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने भारत में 160 पारियों में 20 शतक लगाए थे। जबकि कोहली ने महज 99 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications