बड़े निस्वार्थ क्रिकेटर हैं रविंद्र जडेजा, जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा

नई दिल्ली, 7 मार्च: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ एक जबरदस्त टेस्ट जीत मिली क्योंकि रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट से भी धमाकेदार शुरुआत करते हुए लंका को एक पारी और 222 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। यह मैच पूरी तरह से रविंद्र जडेजा के महान ऑलराउंडर प्रदर्शन के नाम रहा जिन्होंने मैच की पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने के अलावा 9 विकेट भी चटका दिए। श्रीलंका दोनों ही पारी में जडेजा के स्कोर के आस-पास ही रन बना सका।

जडेजा ने मुकाबला तीन दिन में खत्म कर दिया-

जडेजा ने मुकाबला तीन दिन में खत्म कर दिया-

यह मुकाबला केवल तीन ही दिन में खत्म हो गया। एक समय ऐसा भी आया जब जडेजा शमी के साथ शतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन रोहित ने पारी घोषित करके श्रीलंका को बैटिंग पर उतारने का फैसला किया। फैसला सटीक साबित हुआ और लंकाई बल्लेबाज एक के बाद एक पारी में ढेर होते गए।

निस्वार्थ हैं रविंद्र जडेजा-

निस्वार्थ हैं रविंद्र जडेजा-

जडेजा चाहते तो अपना दोहरा शतक पूरा कर सकते थे लेकिन रोहित का कहना है उन्होंने पारी घोषित करने का फैसला जडेजा के कहने पर ही लिया था। रोहित ने जडेजा के ऑलराउंडर गेम की तारीफ करते हुए कहा कि, मैच की मुख्य बात जडेजा थे। जहां तक सवाल पारी को घोषित करने या ना करने का है तो यह टीम का फैसला था, जिसमें जडेजा का फैसला भी शामिल था, इससे साबित होता है कि वह कितने निस्वार्थ हैं।

सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडर प्रदर्शन में एक को दोहराया

सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडर प्रदर्शन में एक को दोहराया

जडेजा ने खुद ही यह बात भी खोली है कि उन्होंने ही टीम मैनेजमेंट को बताया कि अब पारी घोषित करनी चाहिए क्योंकि वे पिच पर मौजूद असमान उछाल का फायदा भारतीय गेंदबाजों के पक्ष में कराना चाहते थे।

जडेजा ने इस मैच में टेस्ट इतिहास के सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडर प्रदर्शन में एक को दोहराया है। वे मैच में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने और एक पारी में भी 5 विकेट लेने वाले बॉलर बने।

जडेजा ने पहली पारी में 13 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में उन्होंने 16 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए।

रोहित जडेजा की बल्लेबाजी का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं-

रोहित जडेजा की बल्लेबाजी का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं-

जडेजा की गेंदबाज हमेशा बेहतरीन रही है। अब उनकी बैटिंग भी बेहतरीन दिख रही है और रोहित उनकी बल्लेबाजी का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि जडेजा ने निचले क्रम पर बैटिंग में योगदान दिया है और नाजुक समय में विकेट निकालते रहे हैं। रोहित ने कहा कि जडेजा के अंदर रनों को लेकर भूख है और वे टीम को लिए अच्छा करना चाहते हैं।

इससे पहले रोहित ने टी20 सीरीज में भी जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ ऊपरी क्रम पर भेजा था जहां पर उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर मैच विजेता पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+