IND vs SL: शतक लगाने से चूके श्रेयस अय्यर, पिंक बॉल टेस्ट में भारत ने बनाये 252 रन
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डे नाइट प्रारूप में खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम के लिये यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा क्योंकि यह पिच काफी बल्लेबाजी के लिये काफी मुश्किल है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम के लिये श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और शतक पूरा करने से 8 रन से चूक गये। इसके दम पर भारतीय टीम ने 252 रनों का स्कोर खड़ा किया।

भारतीय सरजमीं पर खेले जाने वाले तीसरे पिंक बॉल टेस्ट मैच में फैन्स को उम्मीद थी कि कम से कम एक सेशन में तेज गेंदबाजों को मदद देखने को मिलेगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और भारतीय टीम ने पहले ही सेशन में अपने 4 विकेट खो दिये। भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अजीब तरीके से नो बॉल पर रन आउट होकर अपना विकेट खो बैठे, जिसके बाद टीम के सारे बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी का शिकार बने।
और पढ़ें: IND vs SL: पिंक बॉल टेस्ट में पिच ने बजाई खतरे की घंटी, सस्ते में बिखरा भारत का टॉप ऑर्डर
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (15) को लसिथ एम्बलधुनिया ने आउट किया तो वहीं पर विहारी और कोहली के बीच हुई 47 रनों की साझेदारी को जयविक्रमा ने तोड़ने का काम किया। धनंजय डि सिल्वा ने विराट कोहली को वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर तेजी से रन बना रहे ऋषभ पंत (39) को लसिथ ने वापस भेज दिया। रविंद्र जडेजा भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और एम्बलधुनिया का शिकार बन गये।
यहां पर श्रेयस अय्यर (92) ने पहले रविचंद्रन अश्विन (13), फिर रविचंद्रन अश्विन (13) और अक्षर पटेल (9) के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम के स्कोर को 250 से पार करा दिया। ऐसा लग रहा था कि श्रेयस अय्यर भारत के लिये डे नाइट टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे लेकिन जब टीम का स्कोर 252 रन था तो वो जयविक्रमा की गेंद पर स्टंप होकर वापस लौट गये।
और पढ़ें: जानें कैसा है IPL 2022 में टीम वाइज मैचों का शेड्यूल, देखें कब और किससे भिड़ेगी टीमें
गौरतलब है कि एंबलधुनिया और जयविक्रमा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस मैच में 3-3 विकेट अपने नाम किये तो वहीं पर धनंजय डि सिल्वा ने 2 विकेट अपने नाम किये। यहां पर सुरंगा लकमल के खाते में भी एक विकेट आया।












Click it and Unblock the Notifications