IND vs SL: पिंक बॉल टेस्ट में पिच ने बजाई खतरे की घंटी, सस्ते में बिखरा भारत का टॉप ऑर्डर
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के मैदान पर पिंक बॉल से डे नाइट प्रारूप में खेला जा रहा है। पिंक बॉल से डे नाइट प्रारूप में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पहले सेशन के खेल के बाद बेंगलोर कि पिच ने खतरे की घंटी बजा दी है। पिंक बॉल टेस्ट के पहले सेशन में 29 ओवर्स का ही खेल हुआ और उसमें भारतीय टीम ने 4 विकेट खो दिये हैं और सिर्फ 93 रन ही बना सकी है।

माना जाता है कि किसी भी टेस्ट मैच का पहला दिन खास तौर से पहला सेशन तेज गेंदबाजों के नाम होता है लेकिन इस मैदान पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला है। ऐसा बहुत कम होता है कि पहले सेशन से ही स्पिनर्स को फायदा मिलना शुरु हो जाये लेकिन इस मैच में गेंद पहले सेशन से ही घूम रही है, रुककर आ रही है और नीचे रह जा रही है। ऐसे में फैन्स को एक बार फिर से 2-3 दिन वाला टेस्ट मैच देखने को मिल सकता है और बल्लेबाजों के बजाय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें: ICC Women World Cup: झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, नाम किया विश्वकप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

नो बॉल पर रन आउट हुए मयंक अग्रवाल
उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत ही काफी ड्रामेटिक अंदाज रही। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने घरेलू मैदान (चिन्नास्वामी) पर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने उतरे थे लेकिन सिर्फ 7 ही गेंदों का सामना कर वापस पवेलियन जाना पड़ा। विश्व फर्नांडो का सामना करते हुए एक गेंद उनके पैड पर जाकर लगी जिसके बाद एलबीडब्लयू की बड़ी अपील हो गई। अंपायर ने इस दौरान उन्हें नॉट आउट करार दिया लेकिन मयंक अग्रवाल रन के लिये दौड़ गये। इस दौरान पूरी टीम आउट की जोर से अपील कर रही थी पर अंपायर से मदद नहीं मिल रही थी। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने रन भागने से इंकार कर दिया और श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने रिव्यू ले लिया। रिव्यू देखने पर पता चला कि गेंद नो बॉल थी लेकिन मयंक अग्रवाल के रन लेने के भागने के चक्कर में वो आउट करार दिये गये।

मयंक अग्रवाल के आउट होने से नाराज हुए फैन्स
मंयक अग्रवाल के नो बॉल पर रन आउट होने के बाद से फैन्स बिल्कुल खुश नहीं नजर आ रहे हैं और नो बॉल पर रन आउट के रूप में अपना विकेट देने को तोहफा करार दिया है। उनके आउट होने पर एक फैन ने लिखा कि रोहित, मयंक और डिकवेला का दिमाग इस गेंद पर जमा पड़ा है। श्रीलंका की टीम भाग्यशाली रही कि यह गेंद नो बॉल थी वरना इस गेंद को डेड बॉल करार दिया जाता। वहीं एक अन्य यूजर ने मयंक अग्रवाल के इस तरह से रन आउट होने को पंजाब किंग्स की टीम की कप्तानी संभालने का श्राप करार दिया।

स्पिनर्स ने चटकाये बचे हुए 4 विकेट
गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (15) और हनुमा विहारी (31) पारी को संभालने का काम कर रहे थे, लेकिन लसिथ एम्बलधुनिया की शानदार गेंदबाजी के देम पर रोहित शर्मा कैच आउट होकर वापस लौट गये। विहारी और कोहली (23) ने तीसरे विकेट के लिये 47 रनों की साझेदारी की पर जयविक्रमा ने विहारी का विकेट लेकर फिर से इस साझेदारी को तोड़ दिया। पहले सेशन के ब्रेक से पहले धनजंय डिसिल्वा ने विराट कोहली (23) का विकेट लेकर भारत को चौथा झटका दिया तो वहीं पर लंच के बाद तेजी से रन बना रहे ऋषभ पंत (39) को एम्बलधुनिया ने बोल्ड कर पांचवा झटका दिया।












Click it and Unblock the Notifications