रोहित शर्मा ने बताया कुलदीप यादव-हार्दिक पांड्या की सफलता का राज

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में एक बार फिर से टीम इंडिया के स्टार मिस्ट्री गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाया। महज 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी को कुलदीप यादव ने तितर-बितर कर दिया। अपने बेहतरीन स्पेल में कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

जिस तरह की गेंदबाजी कुलदीप यादव इस एशिया कप में कर रहे हैं उससे उनका हौसला काफी बुलंद है। भारतीय टीम में वह इस समय स्टार स्पिन गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए थे।

team india

कुलदीप यादव को विश्वकप की टीम में भी जगह दी गई है। इस बार का विश्वकप भारत में हो रहा है, ऐसे में भारतीय पिचों पर कुलदीप यादव विरोधी खेमे की चिंता को बढ़ा सकते हैं। वह जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी जमकर तारीफ की है।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि कुलदीप पिछले कुछ समय से काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। कुछ सालों में उन्होंने बहुत मेहनत की है, वह लय में हैं। आप उनके पिछले 10-15 वनडे देखें तो वह काफी अच्छा कर रहे हैं। उनका लय में रहना हमारे लिए काफी अच्छा है।

श्रीलंका के खिालाफ जीत पर रोहित शर्मा ने कहा कि यह अच्छा मैच था। हमारे लिए भी इस तरह का दबाव वाला मैच अच्छा है। यह पिच काफी चुनौतीपूर्ण थी, जोकि अच्छा है क्योंकि हम इस तरह की पिच पर आगे खेलेंगे। अंत में नतीजा हमारे लिए अच्छा रहा।

रोहित शर्मा ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने बहुत मेहनत की है। वह लगातार 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं, जोकि काफी अच्छा है। सभी गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं। अंत में पिच थोड़ी अच्छी हो गई थी, हमे खुद को संभालना था, हमने वही किया और मैज में हमे जीत मिली।

बता दें कि श्रीलंका को सुपर 4 के मुकाबले में 41 रन से हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि फाइनल मुकाबले भारतीय टीम का मुकाबला किस टीम से होता है। प्वाइंट टेबल की बात करें तो भारत 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर है।

जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश के पास 1-1 अंक हैं। ऐसे में 14 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच का मुकाबला काफी अहम है। जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है वह फाइनल में भारत के साथ खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+