IND vs SL: ऋषभ पंत ने ठोंका टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा धोनी-कपिल का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर मैच के दूसरे ही दिन भारतीय टीम ने इतनी पकड़ बना ली है कि वो जीत की ओर जाती नजर आ रही है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 109 रन ही बना सकी। इसकी वजह से भारतीय टीम ने पहली पारी में 144 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

पहली पारी में इंग्लैंड को छोटे से स्कोर पर समेटने के बाद भारतीय टीम फिर से बल्लेबाजी करने उतरी और डिनर ब्रेक तक 5 विकेट खोकर 199 रन बना चुकी है। इसकी वजह से भारतीय टीम ने 342 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। भारतीय टीम की दूसरी पारी में रोहित शर्मा (46), हनुमा विहारी (35) और ऋषभ पंत (50) ने शानदार पारियां खेली और टीम की जीत की राह तय कर दी है।

और पढ़ें: IPL 2022: विराट कोहली ने क्यों छोड़ी आरसीबी की कप्तानी, कोच माइक हेसन ने किया ने किया खुलासा

ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनें ऋषभ पंत

ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनें ऋषभ पंत

भारतीय टीम के लिये युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों का सामना किया और 7 चौके, 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 50 रन बना डाले। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान महज 28 गेंदों का सामना कर अपने टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के साथ ही ऋषभ पंत भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं। इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 2005 में बेंगलुरू के मैदान पर 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम ने 1981 में 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और ऋषभ पंत ने आज के मैच में 28 गेंद की फिफ्टी लगाकर संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं। श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा का नाम इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज है जिन्होंने 1986 में 31 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

पंत ने तोड़ा कपिल देव-सहवाग का रिकॉर्ड

पंत ने तोड़ा कपिल देव-सहवाग का रिकॉर्ड

वहीं सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो ऋषभ पंत इस लिस्ट में पूर्व कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच गये हैं। इस फेहरिस्त में कपिल देव का नाम दूसरे पायदान पर है जिन्होंने 1982 में करांची के मैदान पर 30 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी, तो वहीं पर शार्दुल ठाकुर ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वीरेंदर सहवाग ने भी 2008 में चेन्नई के मैदान पर 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले विकेटकीपर बने

सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले विकेटकीपर बने

गौरतलब है कि ऋषभ पंत अपनी इस पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय विकेटीकपर बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने इस मैच की पहली पारी में 26 गेंदों का सामना कर 150 की स्ट्राइकर रेट से 39 रन बनाये थे तो वहीं पर दूसरी पारी में उन्होंने 161.29 की स्ट्राइक रेट से 50 रन ठोंके। जिसके चलते वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं जिसने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 30+ रनों की पारी खेली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+