आप जाने लें, आपकी जगह सुरक्षित नहीं है..गौतम गंभीर ने इस बल्लेबाज से जताई नाखुशी

मोहाली 4 मार्च: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मिला-जुला प्रदर्शन किया। जिस तरह से भारत के सभी बल्लेबाजों को ठोस शुरुआत मिली उस तरह से मैच के पहले दिन कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिल सकी। दिन के अंत में ऋषभ पंत ने तूफानी तेवर दिखाए और 97 गेंदों पर ही 96 रनों की पारी खेल दी। उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी भी की जिसकी बदौलत टीम इंडिया दिन का खेल समाप्त होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना चुकी थी। क्रीज पर जडेज 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

India vs Sri Lanka: Gautam Gambhir is not happy with Mayank Agarwal batting approach

इससे पहले रोहित और मयंक की जोड़ी को भी शुरुआत मिली। कप्तान रोहित 52 रन बनाकर आउट हुए तो मयंक ने 49 गेंदों पर 33 रन बनाए। मयंक पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से अंदर और बाहर होते रहे हैं। उनका 2018 में टेस्ट डेब्यू हुआ था। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ये मयंक के लिए जगह को मजबूत करने का बढ़िया मौका है। लेकिन भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर मयंक अग्रवाल की बैटिंग से खास खुश नहीं नजर आए।

गंभीर ने कहा कि मयंक को बड़ा स्कोर करना चाहिए था, खासकर यह देखते हुए कि टेस्ट टीम में उनकी जगह सुरक्षित नहीं है।

गंभीर ने लंच शो के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "लसिथ एम्बुलडेनिया और लाहिरू कुमारा के अलावा, बहुत सारे गेंदबाज नहीं थे जो मयंक को तंग कर सकते थे, खासकर पारी की शुरुआत में। इसलिए, वह निश्चित रूप से निराश होंगे। वह एक बड़ा बनाने के लिए आगे बढ़ सकते थे। आप जान लें कि केएल राहुल के वापस आने पर आपकी जगह सुरक्षित नहीं है। इसलिए, आप केवल इतना कर सकते हैं कि आप अधिक से अधिक रन बना सकते हैं।"

पहले सत्र में पांच बढ़िया चौके लगाने वाले मयंक 19वें ओवर में श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया के सामने फंस गए। रोहित और मयंक ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+