IND vs SL: पिंक बॉल टेस्ट से पहले क्यों रिलीज किये गये कुलदीप यादव, बुमराह ने अब किया खुलासा

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच शनिवार से बेंगलुरू के मैदान पर शुरू होने जा रहा है, जो कि भारतीय सरजमीं पर खेला जाने वाला तीसरा डे नाइट टेस्ट मैच होगा। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच में एक पारी और 222 रनों से जीत हासिल की थी, जिसकी वजह से उसने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मोहाली के मैदान पर खेला गया यह मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिहाज से काफी ऐतिहासिक रहा है।

IND vs SL
Photo Credit: Twitter/ScreenShot

मोहाली के मैदान पर स्पिन गेंदबाजी का बोलबाला देखने को मिला था लेकिन टीम के तीसरे गेंदबाज जयंत यादव एक भी विकेट हासिल कर पाने में नाकाम रहे थे। ऐसे में फैन्स को उम्मीद थी कि अगले मैच में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है, हालांकि टीम मैनेजमेंट ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गये हैं।

और पढ़ें: ICC Women World Cup: लगातार तीसरे मैच में हारी पाकिस्तान, आखिरी ओवर में जीती साउथ अफ्रीका

अक्षर पटेल ने कुलदीप को किया रिप्लेस

अक्षर पटेल ने कुलदीप को किया रिप्लेस

उल्लेखनीय है कि टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल के फिट होकर वापसी करने की वजह से लिया है। अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन चोट की वजह से बाहर हो गये थे, जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह दी गई थी लेकिन चोट लगने के बाद वो दौरे से बाहर हो गये थे। हालांकि अब वो पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिये भारतीय खेमे में वापसी कर रहे हैं। कुलदीप यादव के लिये पिछले कुछ साल संघर्ष से भरे रहे हैं और उन्हें भारतीय टीम में उतना मौका नहीं मिल सका है। वहीं कुलदीप यादव टीम में अपनी जगह बना पाने में लगभग नाकाम रहे हैं, ऐसे में जब अक्षर पटेल को उनकी जगह तरजीह दी गई तो लोगों ने टीम मैनेजमेंट के ऐसा करने के पीछे सवाल करने शुरू कर दिये।

बुमराह ने बतायी कुलदीप को रिलीज करने की वजह

बुमराह ने बतायी कुलदीप को रिलीज करने की वजह

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया है, जिसका मतलब है कि शनिवार से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में या तो अक्षर पटेल या फिर मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 में जयंत यादव की जगह खेलते नजर आयेंगे। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि कुलदीप यादव के लिये टीम मैनेजमेंट क्या भविष्य तय कर रहा है। इस सवाल का जवाब उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने दिया और बताया कि टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव को बाहर नहीं किया है बल्कि मानसिक पक्ष को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है।

उन्होंने कहा,'हमने कुलदीप यादव को टीम से हटाया नहीं है। वो काफी लंबे समय से टीम के साथ बायोबबल में था और इसी वजह से हमने उसे रिलीज किया। बबल में रहना आसान नहीं है और खिलाड़ी की मानसिक हेल्थ का ख्याल रखना काफी जरूरी है।'

ऑलराउंडर्स के आने से टीम को होता है फायदा

ऑलराउंडर्स के आने से टीम को होता है फायदा

सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए जसप्रीत बुमराह ने अक्षर पटेल की भी जमकर तारीफ की और कहा कि टीम में शामिल सभी ऑलराउंडर के आने से टीम ज्यादा मजबूत हो गई है। आखिरी पिंक बॉल टेस्ट मैच अहमदाबाद के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था, जिसमें अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट चटकाये थे और इंग्लैंड को धराशायी कर दिया था।

उन्होंने कहा,'अक्षर पटेल जब भी खेलते हैं तो टीम ज्यादा मजबूत हो जाती है, टीम में ऑलराउंडर्स का काफी योगदान होता है कि क्योंकि वो खेल के हर विभाग में अपना योगदान देते हैं। वो चोटिल थे लेकिन जैसे ही फिट हुए तुरंत वापसी कर गये। हम अपने टीम संयोजन को लेकर बात करें लेकिन उनका होना काफी मायने रखता है।'

दोनों टीमों का है एक जैसा रिकॉर्ड

दोनों टीमों का है एक जैसा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि बेंगलुरू में खेला जाने वाला यह डे-नाइट टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों के लिये चौथा पिंक बॉल टेस्ट मैच होगा, जिसमें दोनों ही टीमों का जीत-हार का रिकॉर्ड 2-1 का है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिये यह इस साल उसकी सरजमीं पर खेला जाने वाला आखिरी टेस्ट मैच होगा, क्योंकि इसके बाद भारत को पहले एक टेस्ट के लिये इंग्लैंड और फिर 2 टेस्ट मैच के लिये बांग्लादेश का दौरा करना है। वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 2023 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये भारत का दौरा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+