IND vs SA: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में साबित की बादशाहत, सचिन तेंदुलकर के इस खास क्लब में शामिल
India Vs South Africa Virat Kohli: वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रन बनाने के सिलसिले को जारी रखा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ लिया है। कोहली की कोशिश इस अर्धशतक को शतक में तब्दील करने की होगी। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 28 रन बनते ही एक खास रिकॉर्ड अपने कर लिया है।
वर्ल्ड कप में 1500 रन पूरे: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में अपने 1500 रन कंप्लीट कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही भारत की तऱफ से ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। विराट कोहली से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड कप में 1500 से अधिक रन है। विराट कोहली ने इस मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।

सचिन के क्लब में कोहली: वर्ल्ड क्रिकेट में चार खिलाड़ियों ने ही इस मुकाम को पाया है। वर्ल्ड कप करियर के दौरान 1500 से अधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के अलावा इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पेंटिंग और श्रीलंका टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम है। इन तीनों ही खिलाड़ियों के अलावा विराट कोहली अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
कोहली के पास मौका: विराट कोहली के पास वनडे करियर में अपना 49वां शतक लगाने का बेहतरीन मौका है। विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाम को हासिल करना चाहेंगे। विराट कोहली अगर अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के महा रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 शतक बनाए हैं। वहीं अब विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से बस एक शतक दूर हैं।
बड़े स्कोर की तरफ भारत: टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। भारत ने शुरुआती 10 ओवर में ही 91 रन जोड़ लिए थे। हालांकि रोहित शर्मा अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। लेकिन अपनी इंपैक्ट फुल इनिंग से उन्होंने आने वाले बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाने की तरफ बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications