IND vs SA 4th T20I: इकाना में मैच रद्द के बाद अब टिकट रिफंड पर आया ये बड़ा अपडेट, क्या वापस नहीं मिलेगा पैसा?
India vs South Africa T20i Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला बुधवार को खराब विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दिया गया। राजधानी के इकाना स्टेडियम में सुबह से ही छाई धुंध और कड़ाके की ठंड ने खेल की संभावनाओं को पूरी तरह खत्म कर दिया। अंपायरों के सात दौर के लंबे निरीक्षण के बाद भी मौसम में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते अंततः मैच को बिना टॉस किए ही रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।
स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं जब रात 9:25 बजे मैच रद्द करने की आधिकारिक घोषणा की गई। अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने शाम 6:00 बजे से लेकर रात 9:25 बजे तक कुल सात बार मैदान और लाइटों का जायजा लिया। विजिबिलिटी इतनी कम थी कि खिलाड़ियों के लिए मैदान पर उतरना सुरक्षित नहीं था।

मैदान में कब-कब हुआ इंस्पेक्शन
- पहला इंस्पेक्शन: शाम 6:00 बजे
- दूसरा: शाम 6:50 बजे
- तीसरा: शाम 7:28 बजे
- चौथा: शाम 7:57 बजे
- पांचवां: रात 8:29 बजे
- छठा: रात 8:58 बजे
- सातवां (अंतिम): रात 9:25 बजे (मैच रद्द का फैसला)
निराश फैंस के लिए राहत: वापस मिलेंगे टिकट के पैसे
इकाना स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों के लिए मायूसी के बीच एक अच्छी खबर आई। मैच रद्द होने के तुरंत बाद स्टेडियम में माइक से घोषणा की गई कि जिन दर्शकों ने मैच के टिकट खरीदे थे, उन्हें उनके पैसे वापस (Refund) किए जाएंगे। रिफंड की प्रक्रिया और गाइडलाइन्स के बारे में जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
अहमदाबाद में होगा 'महामुकाबला', भारत के पास सीरीज जीतने का मौका
कटक और धर्मशाला में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अब इस सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला 19 दिसंबर (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के पास अब केवल सीरीज बराबर करने का मौका बचा है, जबकि भारत की नजरें आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।












Click it and Unblock the Notifications