अचानक कप्तानी की बात सुनकर हैरान रह गए थे पंत, बताया कैसे खुद को संभाला
बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम की कप्तानी सौंप दी है। कप्तानी मिलने के बाद पंत ने अपनी रणनीति का खुलासा किया और साउथ ही बताया कि वह कप्तानी मिलने के बाद हैरान रह गए थे।

नई दिल्ली: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है। लेकिन इस मैच से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। चूंकि हैम्सट्रिंग के चलते कप्तान केएल राहुल को सीरीज से बाहर होना बड़ा। ऐसे में बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम की कप्तानी सौंप दी है। कप्तानी मिलने के बाद पंत ने अपनी रणनीति का खुलासा किया और साउथ ही बताया कि वह कप्तानी मिलने के बाद हैरान रह गए थे। बता दें कि इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है।

टीम इंडिया की कप्तानी के लिए उत्सुक हैं पंत
केएल राहुल के सीरीज से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत अब आगामी T20I सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करते नजर आएंगे। इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत ने कहा, ''यह काफी अच्छा अहसास हैं, हालांकि यह जिम्मेदारी अचानक से मिली। मुझे एक घंटा पहले ही पता चला कि मैं इस सीरीज में कप्तान हूं, इसलिए अभी इस अहसास से गुजर रहा हूं। मैं अब तक इस सूचना को नहीं पचा पाया हूं। यह मौका मिलना शानदार अहसास है, खासतौर पर अपने शहर में।''

कैसी होगी टीम इंडिया की रणनीति
पहली बार कप्तानी करने उतरने से पहले ऋषभ पंत ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, ''मेरा बल्लेबाजी क्रम हालात पर निर्भर करेगा। इन हालात में लगातार बदलाव वाला बल्लेबाजी क्रम नहीं हो सकता, क्योंकि हम स्पिनरों के खिलाफ काफी खेलते हैं लेकिन अगर हमें बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की जरूरत होगी तो हम ऐसा करेंगे। एक कप्तान के रूप में इससे मुझे काफी मदद मिलेगी। जब आप लगातार काफी समय तक एक जैसी चीज करते हो तो आपमें सुधार होता है और आप इससे सीखते हो और मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी।''

ऋषभ पंत पहली बार करेंगे Team India की कप्तानी
केएल राहुल के चोटिल होने के बाद अब ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी करने मैदान पर उतरेंगे। ये पहला मौका है जब पंत टीम इंडिया की कप्तानी करने मैदान पर उतरेंगे। ये मौका उनके लिए और खास इसलिए होगा, क्योंकि वह आज अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने उतरने वाले हैं। बताते चलें, ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। उन्होंने IPL में अब तक ऋषभ पंत ने कुल 17 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम ने 10 मैच जीते हैं और 6 मैच हारे हैं और एक मैच टाई रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वह टीम को पहले T20I में जिताकर इतिहास रच देंगे।












Click it and Unblock the Notifications