IND vs SA: अब तक 4 मुकाबले चढ़ चुके हैं बारिश की भेंट, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम

टी-20 वर्ल्ड कप पर बारिश का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। बारिश की वजह से बड़ी टीमों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 28 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।

IND SA Perth Weather: टी-20 वर्ल्ड कप पर बारिश का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। बारिश की वजह से बड़ी टीमों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 28 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इससे पहले इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ भी बारिश के कारण ही पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।

भारत और अफ्रीका के बीच होगी टक्कर

भारत और अफ्रीका के बीच होगी टक्कर

हालांकि, अब तक भारत के दोनों ही मैच में बारिश ने खलल नहीं डाला है। लेकिन आने वाले मुकाबलों में बारिश भारत की भी परेशानी बढ़ा सकता है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में रविवार शाम 4.30 बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले के दौरान का मौसम का हाल पल-पल चेक कर रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला पाकिस्तान के नजरिए से भी बेहद जरूरी है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Aus और Eng का मैच रद्द होने से किसे हुआ ज्यादा नुकसान | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    बादल छाए रहने की उम्मीद

    बादल छाए रहने की उम्मीद

    इस मैच में भी बारिश होने की संभावना है। मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पर्थ में तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की आशंका 17 प्रतिशत है। ऐसे में मुकाबला रद्द होने की संभावना काफी कम है। हालांकि, बारिश के कारण मैच छोटा किया जा सकता है। भारत इस मुकाबले में भी जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।

    तेज गेंदबाजों को मिलेगा फायदा

    तेज गेंदबाजों को मिलेगा फायदा

    पर्थ दुनिया की सबसे तेज पिचों में से एक है और तेज गेंदबाजों को इस पर फायदा मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था। कगिसो रबाडा, वैन पार्नल और नॉर्किया इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर सकते हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह से टीम को काफी उम्मीदें होगी।

    अब तक चार मुकाबले हुए हैं रद्द

    अब तक चार मुकाबले हुए हैं रद्द

    बारिश के कारण वर्ल्ड कप में अब तक चार मुकाबले रद्द किए जा चुके हैं। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मुकाबला भी बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म किया गया। वहीं शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर को पहले आयरलैंड और अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। यह दोनों ही मुकाबले में मेलबर्न में खेला जाना था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+