India vs South Africa ODI 2022: संजू सैमसन की हीरो पारी, साउथ अफ्रीका की जीत के बावजूद पड़ी सब पर भारी

India vs South Africa ODI 2022: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम हुआ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मेहमानों ने जीतने में कामयाबी दर्ज की। ये एक ऐसा मैच था जहां पर बारिश ने काफी खलल डाला और मुकाबला 50 के बजाए 40 ओवरों का हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना पाई।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच

साउथ अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने तूफानी पारियां खेली। क्लासेन ने 65 गेंदों पर नॉटआउट 74 रन बनाए जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया है जबकि डेविड मिलर ने 63 गेंदों पर नॉटआउट 75 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर को छोड़कर भारतीय गेंदबाजी में कोई भी खिलाड़ी उल्लेखनीय परफॉर्मेंस नहीं दे सका। जब भारत की बैटिंग की बात आई तो ओपनर शिखर धवन और शुभमन गिल क्रमशः 4 व 3 रन बनाकर ही चलते बने।

संजू सैमसन की हीरो पारी

संजू सैमसन की हीरो पारी

नंबर तीन पर रुतुराज गायकवाड आए जिन्होंने 42 गेंदों पर केवल 19 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने रंग दिखाया और 37 गेंद पर 50 रन बनाए। लेकिन ये संजू सैमसन थे जिन्होंने भारतीय पारी के असली गति दी और दक्षिण अफ्रीका की सांसें फुलाने का काम किया। संजू सैमसन ने 63 गेंद पर नॉटआउट 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने भरसक प्रयास किया और शार्दुल ठाकुर ने भी अंतिम ओवरों में उनका साथ निभाया लेकिन यह टीम इंडिया को लाइन के पार ले जाने में कामयाब साबित नहीं हुआ। शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंद पर 33 रन बनाए।

शिखर धवन ने प्रयास की सराहना की

शिखर धवन ने प्रयास की सराहना की

भारत के कप्तान शिखर धवन ने इन तीन बल्लेबाजों के शानदार प्रयास की सराहना की है। धवन ने मैच के बाद कहा, लड़कों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। जिस तरीके से श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर खेले वह जबरदस्त था।

हालांकि धवन ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ आसान मौके गंवा कर साउथ अफ्रीका को 250 रनों का टारगेट सेट कराने में मदद की है।

धवन कहते हैं कि, मुझे लगता है कि दो ढाई सौ कुछ ज्यादा ही रन थे क्योंकि यह विकेट टर्न कर रहा था और यहां पर गेंद सीम भी हो रही थी। यहां तक कि हमने फील्डिंग में कुछ रन लीक किए लेकिन यह युवा लड़कों के लिए एक अच्छा अनुभव था ताकि वे इससे सीख हासिल कर सकें।

टेंबा बावुमा ने भी कहा- संजू ने हमें धकेल दिया

टेंबा बावुमा ने भी कहा- संजू ने हमें धकेल दिया

वहीं, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भी संजू सैमसन के प्रयास की सराहना की और कहा कि उन्होंने बढ़िया फाइट की और दक्षिण अफ्रीका को धकेल दिया लेकिन अफ्रीकी खिलाड़ी टिके रहे जिससे उनको बाद में जीत मिली। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने सुपर लीग के लिए अहम पॉइंट कमाए हैं जो उनको भारत में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए काफी अहम हैं। अब इन दोनों देशों के बीच अगला मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा जो रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कंपलेक्स में होगा।

ये भी पढ़ें- Lionel Messi last FIFA World Cup: कतर 2022 होगा लियोन मेसी का अंतिम वर्ल्ड कप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+