IND vs SA: जोहान्सबर्ग टेस्ट की हार के बाद भड़के कप्तान राहुल, जानें किन पर फोड़ा ठीकरा

IND vs SA
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही साउथ अफ्रीकी टीम अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेले गये इस मैच में दोनों टीमों के बीच काफी शानदार मुकाबला देखने को मिला, हालांकि अंत में डीन एल्गर की कप्तानी वाली टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली पीठ में खिंचाव के चलते इस मैच में खेल नहीं सके थे, जिसकी वजह टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में दी गई, जिनका कप्तानी करियर का यह पहला मैच रहा।

कप्तानी में डेब्यू कर रहे केएल राहुल के लिये यह मैच यादगार बन सकता था लेकिन चौथे दिन हुई बारिश और भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने यह होने नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि जोहान्सबर्ग के मैदान पर भारतीय टीम पहली बार कोई टेस्ट मैच हारी है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली बार इस मैदान पर 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत के बाद से यह किसी भी टीम की ओर से भारत के खिलाफ हासिल किया गया तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है।

और पढ़ें: IND vs SA: 3 खिलाड़ी जिनके दम साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में रचा इतिहास, मिली ऐतिहासिक जीत

मैच के बाद जब केएल राहुल से टीम के हार की वजह पूछी गयी तो कप्तान ने कहा कि अगर मुझे बहुत क्रिटिकल होना पड़े तो मैं कहूंगा कि पहली पारी में हमारे बल्लेबाजों ने निराश किया जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम महज 202 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 229 रन बनाकर 27 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

केएल राहुल ने कहा,'अगर मैं थोड़ा सख्त होकर कहूं तो पहली पारी में हम करीब 50-60 रन और जोड़ सकते थे। पहली पारी में 202 रन बनाकर हम काफी पीछे रह गये, हमें दबाव में और ज्यादा बेहतर खेल कर कुछ और रन जोड़ने चाहिये थे। शार्दुल ने टीम के लिये शानदार काम किया, उसने हमारे लिये कई सारे मैच जीते हैं, इस मैच में उसने बेहतरीन गेंदबाजी की और हमें मैच में वापसी करने का मौका दिया।'

और पढ़ें: IND vs SA: 11 साल बाद साउथ अफ्रीका को मिली ऐतिहासिक जीत, जोहान्सबर्ग में पहली बार हारा भारत

केएल राहुल ने इस दौरान भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की भी तारीफ की और कहा कि पिछले कुछ सालों में इस जोड़ी ने हमेशा उस वक्त प्रदर्शन किया है जब हमारी टीम को उसकी जरूरत रही है। गौरतलब है कि जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत ने बहुत जल्दी अपने दो विकेट खो दिये थे जिसके बाद इस जोड़ी ने 111 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। हालांकि रबाडा ने दोनों का विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया और भारतीय टीम 239 रन की ही बढ़त हासिल कर सकी।

उन्होंने कहा,'वो दोनों हमारे लिये महान खिलाड़ी रहे हैं और पिछले कई सालों में हमेशा अपना काम किया। हालिया समय में उन पर काफी दबाव रहा है लेकिन हमें विश्वास है कि मध्यक्रम में पुजारा और रहाणे मैदान पर जाकर अच्छी मानसिकता के साथ बल्लेबाजी कर सकते हैं और बेहतरीन पारियां खेल सकते हैं। यहां उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह अगली पारी में उन्हें आत्म-विश्वास से भर देगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+