IND vs SA: टी-20 के बाद वनडे सीरीज पर भी भारत का कब्जा, दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की

India vs South Africa, 3rd ODI Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दिल्ली मे खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन ही बना सकी थी, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने टीम के लिए सबसे अधिक 49 रन जड़ने का काम किया। भारत ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 105 रन बना लिए।

कप्तान शिखर धवन का बल्ला रहा खामोश

कप्तान शिखर धवन का बल्ला रहा खामोश

इस सीरीज में कप्तान शिखर धवन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। तीनों ही मुकाबले में वह जल्दी आउट हो गए। महज 100 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तीसरे मैच में भी खराब रही। कप्तान शिखर धवन सिर्फ 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। शिखर धवन के बाद पिछले मैच के हीरो ईशान किशन ब्योर्न फोर्टुइन की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को अपना कैच थमा बैठे।

श्रेयस अय्यर के लिए शानदार रहा सीरीज

श्रेयस अय्यर के लिए शानदार रहा सीरीज

भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह बनाने वाले श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज काफी अच्छा गुजरा है। पहले मैच में अय्यर ने अर्धशतक जड़ा था, जबकि दूसरे मुकाबले में नाबाद 113 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। तीसरे मैच में भी वह नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। अय्यर के फॉर्म को देखते हुए उन्हें आने वाले समय में और मौके दिए जा सकते हैं।

कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट

कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट

बल्लेबाजों से पहले भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। स्पिनर कुलदीप यादव ने सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट झटकने का काम किया। कुलदीप यादव के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद और मोहम्मद सिराज ने भी दो-दो विकेट झकने में कामयाबी हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे अधिक 34 रन बनाए।

अफ्रीकी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

अफ्रीकी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तीसरे ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आवेश खान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 6 रन बनाए। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले रीजा हेंड्रिक्स भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। एडेन मार्कराम को शाहबाज अहमद ने संजू सैमसन ने कैच आउट कराया। सीरीज के पहले दोनों ही मुकाबलों में नाबाद पारी खेलने वाले डेविड मिलर इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सात रन बनाकर आउट हो गए।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), जेनमैन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+