IND vs SA: लाइव मैच में हथौड़ा लेकर पहुंचे श्रेयस अय्यर, फिर मैदान पर किया ऐसा काम कि सब हैरान

India vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय गेंदबाजों ने शानदार तरीके से किया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन अपने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए।

मैच को रोका गया: दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन विकेट पर 62 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन दूसरे दिन महज 8 गेंद फेंके जाने के बाद ही खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। दरअसल, गेंदबाजी एंड पर गड्ढे होने के कारण बॉलर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुकेश कुमार ने अपने ओवर के दो ही गेंद डाले कि रोहित शर्मा तुरंत अंपायर के पास चले गए और उन्होंने पिच को लेकर नाराजगी जाहिर की।

India vs South Africa 1

अय्यर ने ये क्या किया: रोहित शर्मा और अंपायर के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। जिसके बाद बाहर से हथैड़ा लाया गया। भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हथौड़ा लेकर पिच को सपाट करने में जुट गए। अय्यर की हरकत को देखकर बाकी खिलाड़ी भी हंस रहे थे। श्रेयस अय्यर जोर-जोर से हथौड़े को मैदान पर पीटकर उसे सपाट बनाने की कोशिश कर रहे थे।

इतिहास रचने का मौका: बता दें कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतर पोजीशन में है। केपटाउन में भारतीय टीम ने कभी भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में जीत हासिल नहीं की है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय टीम अगर साउथ अफ्रीका को कम से कम स्कोर पर ऑल आउट करने में सफल हो जाती है तो भारतीय टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+