IND vs SA: दूसरे टी-20 मैच में इन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं रोहित शर्मा, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 का मैच रविवार 2 अक्टूबर को गुवाहाटी शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 का मैच रविवार 2 अक्टूबर को गुवाहाटी शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरे देश में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है और ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। भारत तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर चुका है।

पहले मैच में मिली थी भारत को शनदार जीत

पहले मैच में मिली थी भारत को शनदार जीत

पहले मैच में गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ही गेंदबाज ने मिलकर 2.3 ओवर में ही अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजों में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़कर भारत को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका को अब सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

 दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो का मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो का मुकाबला

वहीं भारत को सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए सिर्फ एक जीत चाहिए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम करो या मरो के दूसरे टी20 में भारत के खिलाफ हर हाल में जीत की तलाश करेगी। अगर अफ्रीका की टीम रविवार को जीत दर्ज करने में सफल हो जाती है तो सीरीज बराबरी पर आ जाएगी और इसकी आखिरी लड़ाई 4 अक्टूबर मंगलार को होगी, जहां जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी पिच

बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी पिच

गुवाहाटी शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक केवल दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए फायदेमंद साबित होगी। लेकिन बहुत कुछ एक फिर टॉस पर निर्भर रहेगा। क्योंकि भारतीय टीम ने चेज करते हुए मुकाबलों में तो जीत हासिल की है, लेकिन जहां बात डिफेंज करने की होती है तो टीम को इसमें निराशा ही हाथ लगी है।

यहां जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

यहां जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ़्रीका - टेम्बा बवूमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राइली रुसो, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+