IND vs SA: 'मेरी परफॉर्मेंस उतनी भी खराब नहीं थी, लेकिन लोगों ने', केएल राहुल ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

India vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेली। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन केएल राहुल के बल्ले से टीम के लिए शानदार शतक निकला। केएल राहुल के शतक की बदौलत भारतीय टीम 245 रन बनाने में कामयाब रही। केएल राहुल ने 101 रनों की पारी में 14 चौके और चार छक्के जड़े।

खेली है कई मैच विनिंग पारी: एशिया कप में वापसी के बाद से ही केएल राहुल का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। एशिया कप 2023 में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के साथ उनकी साझेदारी फैंस के जहन में आज भी ताजा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल ने मैच विनिंग पारी खेली थी।

India vs South Africa 1

लड़खड़ा रही थी पारी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वनडे फॉर्मेट में केएल राहुल ही कप्तान थे। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय पारी लड़खड़ा रही थी। भारत ने 24 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे।

राहुल ने किया कमाल: केएल राहुल ने एक छोर से टीम को संभाले रखा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत से बाहर टेस्ट में केएल राहुल का यह पहला शतक रहा। इससे पहले ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए एशिया से बाहर सबसे अधिक चार शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

फैंस कर रहे थे ट्रोल: एक समय था जब केएल राहुल फॉर्म में नहीं थे और लगातार फेस द्वारा ट्रोल किए जा रहे थे। स्टार स्पोर्ट्स पर अपने स्टेटमेंट में केएल राहुल ने खुद कहा था कि हर चीज पर कोई ना कोई कमेंट कर रहा था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वो कहां से आ रहे थे क्योंकि मेरी पर परफॉर्मेंस उतनी भी खराब नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+