IND vs PAK: भारत की वजह से करोड़ों का नुकसान झेलने को तैयार पाकिस्तान! जिद पर अड़े PCB चेयरमैन
India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करने से पहले ही एतराज जता चुकी है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस पर बड़ा बयान सामने आया है।

Asia Cup 2023, India vs Pakistan, Najam Sethi: एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से लगातार कई तरह के बयान आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजने की बात कही थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के सामने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद से ही पाकिस्तान की तरफ से बयानबाजी का दौर चल पड़ा था।
एशिया कप का बहिष्कार कर सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तान को एशिया कप 2023 की मेजबानी मिली है। कुल 6 टीमें एशिया कप में भाग लेंगी। इनमें से एक नाम भारत का भी है। लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद भारतीय मुकाबलों के वेन्यू को चेंज करने पर चर्चाएं हुई थी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नजम सेठी ने अब इस पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि भारत अगर एशिया कप के वेन्यू में बदलाव करता है तो पाकिस्तान की टीम एशिया कप का बहिष्कार कर देगी।
30 लाख मिलियन डॉलर का होगा नुकसान
नजम सेठी के मुताबिक अगर पाकिस्तान इस साल एशिया कप नहीं खेलता है तो टूर्नामेंट से होने वाली कमाई में करीब 30 लाख डॉलर का नुकसान हो सकता है। वो इस नुकसान को सहने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमने साफ तौर पर कहा है कि अगर एशिया कप हाइब्रिड आधार पर (भारत के मैच दूसरे वेन्यू पर और बाकी मैच पाकिस्तान में) नहीं होता है तो हम कोई और शेड्यूल स्वीकार नहीं करेंगे और ना ही खेलेंगे।
पाकिस्तान में सुरक्षित हैं खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल पर नजम सेठी ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड समेत दूसरी टीमें पाकिस्तान में खेलने को तैयार हैं तो भारत को पाकिस्तान आने में सुरक्षा का कोई मसला नहीं होना चाहिए। नजम सेठी के इस बयान के बाद एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले मुकाबले के विवाद ने जोर पकड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications