IND vs PAK: भारत-पाक के हाई-वोल्टेज मैच की ये है बेस्ट ड्रीम-11 टीम, आज होगी प्वाइंट्स की बारिश
India vs Pakistan Women, 2nd Match: महिला एशिया कप 2024 में आज, 19 जुलाई को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच है। सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे। मैच शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले दोनों टीमों की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच एक बड़ा मुकाबला
महिला एशिया कप के 9वें संस्करण में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें से प्रत्येक समूह में चार टीमें होंगी। मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच एक बड़ा मुकाबला होगा और यहां जीत से टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए माहौल तैयार हो जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की महिलाएं खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार टी20 विश्व कप (2009; टॉन्टन, इंग्लैंड) के उद्घाटन संस्करण के दौरान भिड़ी थीं। भारत ने वह मैच 15 रन से जीता था। तब से अब तक दोनों टीम के बीच कुल 14 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान भारत ने 11 मुकाबलों शानदार जीत दर्ज की है, जबकि पाक महिला टीम के हिस्से में सिर्फ 3 मैच ही आए हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रीयंका पाटिल।
पाकिस्तान: निदा डार (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, सादिया इकबाल मैमा सोहेल, नशरा सुंधू।
भारत-बनाम पाकिस्तान मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: ऋचा घोष
- बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा
- ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, निदा डार, फातिमा सना
- गेंदबाज: राधा यादव, श्रीयंका पाटिल, एस इकबाल
- कप्तान: दीप्ति शर्मा
- उप-कप्तान: निदा डार
ये भी पढ़ें- Asia Cup T20, IND vs PAK: कल फिर होगा भारत-पाक के बीच हाई-वोल्टेज मैच! एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (डब्ल्यू), एस सजना, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, दयालन हेमलता, रेणुका ठाकुर सिंह। ऋचा घोष, आशा शोभना
पाकिस्तान महिला टीम: सिदरा अमीन, गुल फ़िरोज़ा, तुबा हसन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज़, फातिमा सना, ओमैमा सोहेल, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, नजीहा अल्वी, तस्मिया रुबाब, इरम जावेद












Click it and Unblock the Notifications