Asia Cup T20, IND vs PAK: कल फिर होगा भारत-पाक के बीच हाई-वोल्टेज मैच! एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
India vs Pakistan Women, 2nd Match: महिला एशिया कप 2024 में 19 जुलाई को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच है। सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे। मैच शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था खिताब
दरअसल, भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2022 सीजन के फाइनल में श्रीलंका को हराया था। हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम को उनके पिछले एशिया कप खिताब पर पहुंचाया था और वह एक बार फिर टीम की अगुआई करेंगी। उनके पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन पर वे भरोसा कर सकती हैं।

एशिया कप के फाइनल में दो बार हार चुकी पाक टीम
पाकिस्तान की अगुआई निदा डार कर रही हैं। मौजूदा टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले एशिया कप में खेला था और पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। पुरुष टीम की तरह महिला टीम ने भी हाल के दिनों में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। वे एशिया कप के फाइनल में भारत से दो बार हार चुकी हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की महिलाएं खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार टी20 विश्व कप (2009; टॉन्टन, इंग्लैंड) के उद्घाटन संस्करण के दौरान भिड़ी थीं। भारत ने वह मैच 15 रन से जीता था। तब से अब तक दोनों टीम के बीच कुल 14 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान भारत ने 11 मुकाबलों शानदार जीत दर्ज की है, जबकि पाक महिला टीम के हिस्से में सिर्फ 3 मैच ही आए हैं।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के इस स्टार की ब्रांड वैल्यू में तगड़ी उछाल! पीछे रह गए शाहरुख, रणवीर और अक्षय कुमार
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव। श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजना।
पाकिस्तान टीम: निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नाशरा संधू, ओमाइमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन।












Click it and Unblock the Notifications