IND vs PAK फाइनल का सस्पेंस खत्म! AI ने चुन लिया एशिया कप का 'विजेता', बताया- कौन-सी टीम है फेवरेट
India vs Pakistan, Final: सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अपने रास्ते में आए सभी विरोधियों को तहस-नहस कर दिया, यहां तक कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी फाइनल तक पहुंचने के दौरान दो बार शिकस्त दी। अब जब भारत एक बार फिर 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ रहा है, तो मेन इन ब्लू के दिमाग में यकीनन 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की टीस होगी, जिसे वे इस बार पाकिस्तान को हराकर खत्म करना चाहेंगे।
हमने इस महामुकाबले के परिणाम के लिए कई AI मॉडल्स से पूछा और सभी ने एकमत होकर जो जवाब दिया वो वाकई दिलचस्प था। आइए जानते हैं AI ने किस टीम को संभावित विजेता के रूप में चुना है:

Google Gemini ने कहा कि भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) फाइनल अक्सर अप्रत्याशित होते हैं, लेकिन एशिया कप 2025 में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर भारत ही विजेता बनने की अधिक संभावना रखता है। मॉडल ने दो टूक कहा कि भारत ने ग्रुप स्टेज में सात विकेट से और सुपर फोर में छह विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
ChatGPT ने फॉर्म, बैलेंस और डेप्थ को देखते हुए भविष्यवाणी की और बताया कि, भारत एशिया कप 2025 फाइनल जीतेगा- उनके पास बैटिंग डेप्थ, बॉलिंग वैराइटी और मोमेंटम है। ChatGPT ने भारत के जीतने की संभावना 60-70% बताई।
xAI के Grok ने दुबई की चेज-फ्रेंडली पिच, बेटिंग ऑड्स और पाकिस्तान के कमज़ोर मिडिल ऑर्डर का एनालिसिस किया। Grok ने कहा, 'भारत की चेज-फ्रेंडली रणनीति (अगर ओपनर चले तो पावरप्ले में 80+ रन) और स्पिन का दबाव पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर पर भारी पड़ेगा। उम्मीद है कि भारत 18-19 ओवरों में 6-7 विकेट से 170 के लक्ष्य का पीछा कर लेगा।'
IND vs PAK: एशिया कप में भारत का इतिहास और विवादों का साया
एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड आठ बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं, पाकिस्तान केवल दो बार चैंपियन बना है। हालांकि, यह मुकाबला मैदान के बाहर के विवादों से भी घिरा है। पहले मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना, और कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराने के फर्जी दावों का जिक्र करना, तनाव बढ़ा चुका है।
यहां तक कि ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी द्वारा एक विवादास्पद 'फाइटर जेट' सेलिब्रेशन वीडियो शेयर करने से यह विवाद और गहरा गया है। अब देखना यह है कि अगर सूर्यकुमार यादव की टीम रविवार को जीतती है, तो क्या वे नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications