Ind vs Pak: रिजर्व डे के दिन बारिश के कारण मैच रद्द होने पर क्या होगा? भारत या पाकिस्तान किसे मिलेगा फायदा
Ind vs Pak Colombo weather: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरफोर का मुकाबला रिजर्व डे वाले दिन यानी कि सोमवार को पूरा किया जाएगा। श्रीलंका के कोलंबो शहर में मौसम हर समय करवट बदल रही है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पूरा हो सकेगा या नहीं? ये सवाल फैंस के जहन में लगातार घूम रहा है। सोमवार सुबह भी कोलंबो में बारिश देखने को मिली है।
बारिश के कारण मैच रद्द होने पर क्या होगा? अगर रिजर्व डे वाले दिन सोमवार को भी बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा तो इसका नुकसान भारत को हो सकता है। दरअअसल, पाकिस्तान ने सुपरफोर का अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीत लिया था। पाकिस्तान अंक तालिका में 2 प्वाइंट के साथ टॉप पर है। लेकिन भारतीय टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

भारत के लिए जीत जरूरी: पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम बेहतर पोजिशन में दिखाई दे रही है। ऐसे में टीम की कोशिश यहां से जीत हासिल करने की होगी। ऐसा तभी संभव हो सकता है जब बारिश मैच में खलल डालने का काम ना करें। अगर बारिश नहीं होती है और मैच पूरे 50 ओवर का खेला जाता है तो भारतीय टीम 300 से अधिक का स्कोर बनाना चाहेगी।
पाकिस्तान को मिलेगा फायदा: वहीं अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों में एक-एक प्वाइंट्स बांट दिए जाएंगे। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के पास तीन प्वाइंट हो जाएंगे। जबकि भारत के पास सिर्फ एक ही अंक होगा। अगर यह मैच पाकिस्तान की टीम जीतती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। इसके बाद भारत के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी हो जाएगा। भारत को अपना अगला मैच मंगलवार यानी 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। श्रीलंका की टीम ने भी सुपरफोर में बांग्लादेश को हराकर जीत के साथ आगाज किया है।












Click it and Unblock the Notifications