पाक के खिलाफ जीत के बाद आखिर क्यों बोले विराट, अब मैं 35 का होने जा रहा, मुझे इस बारे में सोचना चाहिए..
India Vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ( Virat Kohli)लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि पहले मैच में वह सस्ते में आउट हो गए थे। लेकिन जिस तरह से दूसरे मैच में उन्होंने बेहतरी शतकीय पारी खेली वह देखने लायक थी।
विराट ने 94 गेंदों पर 122 रनों की नाबाद पारी के चलते भारत उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। भारतीय बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इस मैच में 228 रनों से जीत दर्ज की।

मैच के बाद विराट कोहली ने संजय मांजरेकर से कहा कि मैं आपसे इस इंटरव्यू को छोटा रखने के लिए कहने वाला था। मैं बहुत थक गया हूं। विराट ने कहा कि मैं हमेशा टीम की मदद के लिए तैयार रहता हूं। आज केएल ने जबरदस्त शुरुआत दी, मेरा काम सिर्फ स्ट्राइक को रोटेट करना था। मुझे आसान रन लेना काफी अच्छा लगता है, दो रन लेना सबसे आसाना होता है बजाए बाउंड्री मारने के।
जिस तरह से विराट ने रिवर्स रैंप बाउंड्री लगाई उसपर विराट ने कहा कि मैंने शतक लगा लिया था, इसलिए उस शॉट का काफी सम्मान हो रहा है, लेकिन मैं इस तरह के शॉट नहीं खेलता हूं। इस तरह के शॉट खेलते हुए मैं बहुत बुरा नजर आता हूं।
मैं और केएल राहुल पारंपरिक क्रिकेटर हैं, हम फैंसी शॉट नहीं खेलते हैं, हम अच्छे शॉट खेलकर काफी रन बना सकते हैं। अच्छी साझेदारी भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। वनडे क्रिकेट में जिस तरह से उन्होंने वापसी की है वह जबरदस्त है।
लगातार दूसरे दिन भी मैच को लेकर विराट ने कहा कि मैं उन सिंगल और डबल के लिए खुद को पुश कर रहा था, मैं उसके लिए काफी खुश हूं। लेकिन मैं सोच रहा था कि मुझे कल 3 बजे फिर खेलना है। सौभाग्य से हम टेस्ट खिलाड़ी हैं, मैंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं, लिहाजा मुझे पता है कि कैसे वापस आया जाए और खेला जाए अगले दिन।
विराट ने कहा कि मैदान पर काफी उमस थी, नवंबर में मैं 35 साल का हो जाऊंगा, लिहाजा मुझे अपनी रिकवरी का खयाल रखने की जरूरत है। इसके साथ ही विराट कोहली ने मैदान के स्टाफ की भी तारीफ की, उन्होंने कहा कि ग्राउंड्समैन ने जबरदस्त काम किया।












Click it and Unblock the Notifications