क्या भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टॉस पर मिलाया कप्तानों ने हाथ? हरमनप्रीत कौर ने किया ऐसा काम

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और मैदान पर किसी बात की चर्चा न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को दुबई में दोनों टीमें आमने-सामने आईं तो मुकाबला शुरू होने से पहले ही एक चीज की सबसे ज्यादा चर्चा थी और वही हुआ, पाक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर पहुंचीं लेकिन दोनों के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं हुआ। इस तरह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में हाथ न मिलाने का सिलसिला लगातार जारी रहा। अब तो पाकिस्तान ने भी हाथ मिलाने की उम्मीद छोड़ दी है।

ind vs pak

यह अब किसी एक मैच तक सीमित नहीं रहा है और पिछले करीब एक साल में अलग-अलग स्तर पर दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला है। इस पूरे मामले की शुरुआत 2025 के एशिया कप से हुई थी। दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान पुरुष मुकाबले में उस समय के भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया था। यह मुकाबला पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ था। मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भारतीय सशस्त्र बलों को जीत समर्पित की थी।

इसके बाद उसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों की दो और भिड़ंत हुई और दोनों मौकों पर खिलाड़ियों के बीच सामान्य हैंडशेक देखने को नहीं मिला। यहां तक कि एशिया कप की ट्रॉफी लेते समय भी भारतीय टीम और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच ट्रॉफी लेने लेकर खींचतान रही और अब तक भारत को ट्रॉफी नहीं दी गई है।

बाद में यह रुख महिला क्रिकेट में भी दिखाई दिया। 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच भी हाथ मिलाने की परंपरा नहीं निभाई गई। 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों कप्तानों ने टॉस के दौरान हैंडशेक नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+