IND vs PAK: बारिश का खलल जारी, डकवर्थ-लुईस नियम से पाकिस्तान को मिलेगा ये टारगेट
India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में बारिश का खलल लगातार देखने को मिला है। तीन बार मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा है। अम्पायरों ने पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी के लिए मैदान पर निरीक्षण किया फिर से बारिश आ गई।
एक घंटे से ज्यादा समय बारिश के कारण खराब हुआ है। एशिया कप के नियमों के अनुसार इस समय के बाद ओवर काटे जाते हैं और यही देखने को मिला है। अम्पायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद 14 ओवर कम करने का फैसला लिया लेकिन बारिश के बाद और ओवर कम करने की नौबत आ गई।

20 ओवरों का खेल होने का कट ऑफ़ टाइम 10 बजकर 27 मिनट है। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 20 ओवरों में 155 क लक्ष्य पाकिस्तान को मिलेगा। 30 ओवरों के खेल में 203 रनों का लक्ष्य दिया जाएगा। 40 ओवरों के खेल में 239 का लक्ष्य होता है लेकिन इसका समय पहले ही जा चुका है।
अगले एक घंटे में अगर खेल नहीं होता है, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा। दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बाँट दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो पाकिस्तान के पास 3 अंक हो जाएंगे और वे सुपर चार में पहुंच जाएंगे। नेपाल को हराकर पाकिस्तान ने 2 अंक पहले ही प्राप्त कर लिए थे।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान भी बारिश आई थी। शुरुआत में बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। इसके बाद फिर से बारिश देखने को मिली थी। भारतीय टीम की पारी के दौरान दो बार बारिश से खेल रोकना पड़ा था। टीम इंडिया की पारी 266 पर समाप्त हुई और इसके बाद से लगातार बरसात हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications