भारत-पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला इस दिन होगा, पीसीबी ने बनाया शेड्यूल

India vs Pakistan: इस समय भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने की ख़ुशी मना रही है। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए फाइनल सहित एक भी मुकाबला नहीं हारा। अगले साल आईसीसी का एक और बड़ा इवेंट होने वाला है।

पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। भारतीय टीम उसमें खेलने के लिए जाएगी, या नहीं। इसका फैसला फ़िलहाल नहीं हो पाया है। इस बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के साथ मैच का शेड्यूल तय कर दिया है।

ind vs pak

फैन्स को भारत और पाक के बीच मुकाबला देखने को मौका मिल सकता है। पीसीबी ने दोनों टीमों के बीच मुकाबले के लिए 1 मार्च का दिन तय कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत को ग्रुप ए में रखा जाएगा। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम भी रहेगी।

आईसीसी के सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सभी क्रिकेट बोर्ड ने उनको समर्थन का आश्वासन दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस बारे में पहले सरकार से बात करेगा। इसके बाद आईसीसी को अपडेट आएगा।

पीसीबी ने टूर्नामेंट का ड्राफ्ट आईसीसी को भेजा है। इसमें 19 फरवरी से 9 मार्च तक कुल 15 मुकाबले आयोजित करने का जिक्र है। इन मैचों में सात लाहौर में खेले जाएँगे। तीन कराची में और पांच मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाने हैं। भारत के सभी मुकाबले लाहौर में खेले जाने का प्रस्ताव है।

पीसीबी अपनी तैयारी कर रहा है लेकिन बीसीसीआई की तरफ से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हाइब्रिड मॉडल की बता भी हो सकती है। हालांकि पीसीबी ने पहले भी कहा है कि वे हाइब्रिड मॉडल के तहत नहीं जाएंगे। एशिया कप में ऐसा ही किया गया था। उस समय कुछ मैच पाकिस्तान में और बाकी मुकाबले श्रीलंका में खेले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+