Asian Games 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल मैच! वर्ल्ड कप से पहले एशियन गेम्स में भिड़ंत

India vs Pakistan Asian Games 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें बनी हुई है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लेकिन 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप से पहले एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम फाइनल में आमने-सामने हो सकती है।

फाइनल में हो सकता है सामना: दरअसल, एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का सामना हो सकता है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में अपनी सीट कंफर्म की। इन दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Asian Games 2023 1

जीतना होगा सेमीफाइनल मैच: एशियन गेम्स में 6 अक्टूबर को इन दोनों ही टीमों का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अगर यह दोनों टीमें अपना-अपना मैच जीतने में सफल हो जाती है तो फिर इन दोनों का सामना फाइनल में हो सकता है। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स फाइनल क्रिकेट मैच देखने को मिल सकता है।

जायसवाल ने जड़ा था शतक: भारत की तरफ क्वार्टर फाइनल मैच में नेपाल के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार पारी खेली थी। यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया था। यशस्वी जायसवाल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदरऔर आवेश खान जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी।

गोल्ड मेडल जीतने का मौका: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच फाइनल तभी हो सकता है जब यह दोनों ही टीम में सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी-अपनी जीत दर्ज करने में सफल हो जाये। भारत और पाकिस्तान दोनों की नजरें एशियन गेम्स की गोल्ड पर टिकी हुई है। दरअसल फाइनल मैच में जीतने वाली टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम सिल्वर मेडल जीत लेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों के पास ही एशियन गेम्स में क्रिकेट खेल में गोल्ड जीतने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+