नंबर-1 की कुर्सी गई तो विराट ने खोया आपा? बीच मैदान पर डेरिल मिचेल से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
India vs New Zealand: क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स टूटते हैं, बादशाहतें बदलती हैं, लेकिन 'किंग' कोहली का अंदाज कभी नहीं बदलता। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे में एक ऐसा पल कैमरे में कैद हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
मामला दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज की कुर्सी से जुड़ा है, जिसे छीनने वाले खिलाड़ी को विराट कोहली ने सरेआम 'धक्का' देकर मैदान से बाहर कर दिया। मिचेल ने इंदौर में अपने बल्ले से धमाका करते हुए शानदार सैकड़ा जमा डाला और भारत के गेंदबाजों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब डेरिल मिचेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए, तो हर कोई हैरान था। लेकिन जब मिचेल आउट होकर पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे, तब बाउंड्री खड़े विराट कोहली दौड़ते हुए उनके पास आए और उन्हें पकड़कर बाहर की तरफ धक्का दिया।
कोहली का रिएक्शन वीडियो वायरल
पहली नजर में यह किसी विवाद जैसा लगा, लेकिन हकीकत में यह कोहली का व्यंग्यात्मक अंदाज था। मिचेल ने इस मैच में शतक जड़ते ही आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को नंबर-1 से नीचे धकेल दिया है। कोहली का यह धक्का इसी 'कुर्सी' के छिनने का एक मजाकिया रिएक्शन था।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, डेरिल मिचेल ने इस सीरीज में 350+ रन बनाकर विराट कोहली (जो पिछले हफ्ते ही नंबर-1 बने थे) को पछाड़ दिया है। 21 जनवरी को जब आईसीसी अपनी आधिकारिक रैंकिंग जारी करेगी, तब मिचेल आधिकारिक तौर पर दुनिया के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने इसी बात को लेकर मिचेल को चिढ़ाते हुए इशारा किया- "भाई, अब रैंकिंग ले ही ली है तो जल्दी बाहर जा!"
2026 तो सच में विराट कोहली का सबसे मज़ेदार अवतार दिखा रहा है! 😂
Daryl Mitchell को ऐसे बोल रहे हैं जैसे
— VINI 💞 (@Vini____007) January 18, 2026
“बस भाई, बहुत रन बना लिए, अब बैग पैक कर और घर जा!” #INDvsNZ pic.twitter.com/dnPdIMRJCc
कोहली और मिचेल के बीच मामूली फासला
तीन दिन पहले ही विराट कोहली रैंकिंग में टॉप पर आए थे और अब ऐसा लग रहा है कि उनकी बादशाहत खत्म सी हो गई है। कोहली और मिचेल की रैंकिंग में सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट का फर्क है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण रोहित शर्मा पहले ही नीचे चले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications