IND vs NZ: क्या तीसरे टेस्ट में पिच से होगी परेशानी? जानिए कैसा रहेगा मुंबई में मौसम का हाल
IND vs NZ Pitch and Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाना है। कीवी टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। भारतीय टीम अब साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कीवी टीम के हौसले बुलंद होंगे।
भारतीय टीम के पास धांसू बल्लेबाजों और गेंदबाजों की फ़ौज है लेकिन प्रदर्शन उस हिसाब से नहीं आया है। भारतीय टीम की बैटिंग यूनिट को अपना बेस्ट देने की आवश्यकता है। बेंगलुरु और पुणे टेस्ट मैच में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला था। यही कारण था कि टीम इंडिया को हार मिली।

भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लाल मिट्टी से पिच बनी होती है। इससे तेज गेंदबाजों को उछाल मिलती है और गेंद भी बल्ले पर आसानी से आती है। पहले दिन तो स्पिनरों के लिए यहाँ काम आसान नहीं होने वाला है। हालांकि बाद में स्पिनरों की अहम भूमिका रहती है और बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी होती है। भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट में भी ऐसा हो सकता है।
भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट वेदर रिपोर्ट
इस टेस्ट मैच के दौरान बारिश को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इससे मैच में बाधा उत्पन्न नहीं होगी और फैन्स को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम इस मैच में जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी।
भारत vs न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट कहाँ देखें
दोनों टीमों के बीच यह मैच टीवी और ओटीटी पर लाइव देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 पर यह मैच लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा इस मैच को जियो सिनेमा पर भी लाइव देखा जा सकता है। जियो की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस सुबह 9 बजे होना है।












Click it and Unblock the Notifications