IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी जबरदस्त टक्कर, ऐसे देख सकेंगे लाइव, जानें पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2022 में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है। भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप दोनों में ही निराशा ही हाथ लगी है।

India tour of New Zealand, India vs New Zealand Schedule: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2022 में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है। भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप दोनों में ही निराशा ही हाथ लगी है। अब भारतीय टीम को टी-20 और वनडे सीरीज के लिए विदेशी दौरा न्यूजीलैंड का करना है, जहां टीम को तीन टी20 और तीन वनडे सीरीज खेलनी है। टी-20 में हार्दिक पंड्या तो वहीं वनडे में शिखर धवन टीम की कमान संभालेंगे।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

न्यूजीलैंड का दौरा भारतीय टीम के लिए अहम है, क्योंकि यहां मेजबान कीवी टीम और भारत दोनों ही वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार झेलने के बाद पहुंची है। ऐसे में दोनों की कोशिश इस सीरीज को जीतकर वर्ल्ड कप की हार के गम को कम करने की होगी। भारत और न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा।

जानें वनडे और टी-20 मैचों का शेड्यूल

जानें वनडे और टी-20 मैचों का शेड्यूल

पहला टी-20 मैच - 18 नवंबर को वेलिंग्टन में
दूसरा टी-20 मैच - 20 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई में
तीसरा टी-20 मैच - 22 नवंबर को नैपियर में
पहला वनडे मैच - 25 नवंबर को ऑकलैंड में
दूसरा वनडे मैच- 27 नवंबर को हेमिल्टन में
तीसरा वनडे मैच - 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में

टी-20 के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी

टी-20 के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

वनडे टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

वनडे टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड की टी20 और वनडे टीम

न्यूजीलैंड की टी20 और वनडे टीम

टी20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।

वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+