Ind vs NZ: उमरान मलिक ने वनडे डेब्यू में मचाया धमाल, अपनी रफ्तार से किया ये कमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने वनडे करियर का पहला विकेट लेने का काम किया।
India vs New Zealand ODI Umran Malik: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने वनडे करियर का पहला विकेट लेने का काम किया। ऑकलैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया। उमरान मलिक की खतरनाक गेंदों पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए।

उमरान मलिक ने डेवोन कॉन्वे किया OUT
उमरान मलिक ने डेवोन कॉन्वे को 24 रन के स्कोर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। उमरान मलिक की गेंद पर मॉर्डन डे क्रिकेट के महान बल्लेबाज केन विलियमसन भी संघर्ष करते नजर आए। इसके बाद डेरिल मिशेल 11 रन बनाकर दीपक हुड्डा को अपना कैच थमा बैठे। उमरान मलिक की गेंद को समझने में डेरिल मिशेल से भी भूल हो गई।

टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला था मौका
उमरान मलिक को टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उमरान मलिक गेंद से और खतरनाक साबित हो सकते थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने इस युवा गेंदबाज पर भरोसा नहीं जाताया। लिहाजा भारतीय गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में कमजोर साबित रही। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट लेने में कामयाबी हासिल नहीं कर सके थे।

फ्लॉप गेंदबाजी के कारण मिली जगह
उमरान मलिक को टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद टीम में वापस जगह दी गई है। अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ी अपनी काबिलियत साबित करने में जुटे हुए हैं। उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी से फिर साबित किया है कि वह टीम के लिए कितने उपयोगी गेंदबाज हो सकते हैं। ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वह गेंद से कहर बरपाने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications