IND vs NZ के फाइनल में Rishabh Pant की सरप्राइज एंट्री! आखिरी मैच में बदल सकती है प्लेइंग XI

India vs New Zealand Final: भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने जमकर पसीना बहाया है, जिसमें टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हुए।

पंत ने हालांकि अब तक इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेला है और फाइनल के लिए उनकी प्लेइंग इलेवन में एंट्री की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पंत ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन दिया, 'गिनती शुरू हो गई है, हम कप घर ले जाएंगे।'

india vs new zealand final match

हालांकि, यह संभावना नहीं लगती कि पंत फाइनल में खेलेंगे, क्योंकि केएल राहुल को उनकी बेहतरीन विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी कौशल के कारण प्राथमिकता दी जा रही है।

टीम इंडिया में केएल राहुल की प्राथमिकता
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत का चयन होने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल को टीम में जगह दी है। केएल राहुल न केवल विकेटकीपिंग में माहिर हैं, बल्कि वह भारत के मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उनकी यह भूमिका टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

अक्षर पटेल भी पांचवें नंबर पर बाएं हाथ से बल्लेबाजी कर मिडिल ऑर्डर को मजबूत कर रहे हैं। पंत की तुलना में केएल राहुल को इस समय टीम में प्राथमिकता दी जा रही है, और उनकी लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण यह साफ लगता है कि पंत के लिए फाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।

टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का सफर शानदार रहा है। टीम ने लगातार चार मैचों में जीत हासिल की है, जो उनके आत्मविश्वास को और भी मजबूत कर रहा है। इस जीत के सिलसिले से भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी रणनीति को भी बल मिला है। इस समय टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता और एकजुटता में है, जो पंत के लिए टीम में जगह पाना और भी मुश्किल बना रहा है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इस सीजन में न सिर्फ पंत लगातार बाहर रहे हैं, बल्कि आर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भी बैंच से उठने का मौका नहीं मिला। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम का लक्ष्य एक और ट्रॉफी जीतना है। फोकस केवल फाइनल में जीत पर है और ट्रॉफी को घर लाने के लिए हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभाने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+