रायपुर में RRR का जलवा, धमाकेदार जीत के बाद झूम उठे फैंस, कहा- इसे कहते हैं डोमिनेशन

India vs New Zealand, fans Reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही कमाल का प्रदर्शन किया।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, fans Reaction: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने जीत के सिलसिले को जारी रखा। भारत ने यहां न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले के असली हीरो रहे, जिन्होंने न्यूजीलैंड की टीम को सिर्फ 108 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद आसान से लक्ष्य को पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 109 रन बना लिए।

रायपुर में RRR का जलवा

रायपुर में RRR का जलवा

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार वनडे मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में आरआरआर का जलवा देखने को मिला। पहला आर यानी रायपुर का मैदान, दूसरा आर यानी रोहित शर्मा जिनका हर फैसला आज सही साबित हुआ। तीसरा आर यानी रन, इस मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से लंबे अर्से बाद अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। रोहित ने इस मुकाबले में टीम के लिए सबसे अधिक 51 रन बनाने का काम किया।

न्यूजीलैंड को भारत में मिली सातवीं सीरीज हार

न्यूजीलैंड को भारत में मिली सातवीं सीरीज हार

इससे पहले न्यूजीलैंड साल 1988, 1995, 1999, 2010, 2016, 2017 में भी भारत में वनडे सीरीज हार चुका है। यह भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड की सातवीं सीरीज हार है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए न्यूजीलैंड को बेहद कम स्कोर पर रोक दिया। भारतीय गेंदबाजों ने जीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 36 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। जिसके बाद बल्लेबाजों ने आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजों ने लूटी महफील

गेंदबाजों ने लूटी महफील

बल्लेबाजी में रोहित ने शर्मा ने 51 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक और सुंदर को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि आखिर डोमिनेशन करना किसे कहा जाता है। आइए एक नजर डालते हैं फैंस के कुछ ट्वीट्स पर....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+