IND vs IRE: जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मैच लाइव, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

India vs Ireland T20 Live Streaming: 18 अगस्त, शुक्रवार को भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। आयरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, अब तक इन दोनों देशों के बीच कुल पांच टी-20 मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। जबकि आयरलैंड को अभी भी पहली जीत की तलाश है।

जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान: जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी। डबलिन में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए पहली बार टी-20 फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करने वाले हैं। ऐसे में बुमराह पर सबकी नजरें बनी रहेगी। वहीं आय़रलैंड के लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मुकाबले में पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैंफर ने बेहतर प्रदर्शन किया था।

IND vs IRE 1

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 मैच का आगाज किया जाएगा। फैंस भारत और आयरलैंड टी20 सीरीज का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो जियो सिनेमा एप पर फ्री में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जिसके लिए फैंस को एक भी रुपये नहीं खर्चने होंगे।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

भारत के खिलाफ ऐसी है आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क एडेयर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, थियो वैन वोर्कॉम, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+