T20 World Cup 2024: फैंस को चिंता में डाल देगा IND-IRE मैच का ये अपडेट, मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट
India vs Ireland, 8th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज एक जून से हो चुका है। इस साल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच पांच जून को खेला जाएगा। न्यूयार्क में भारत बनाम आयरलैंड का मैच नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस रोमांचक एक्शन से पहले मौसम विभाग की बड़ी रिपोर्ट सामने आई है।
भारतीय टीम, 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में जीत से उत्साहित है- जहां अधिकांश खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, और पूरे आईपीएल 2024 में मजबूत प्रदर्शन किया- अपने फॉर्म का फायदा उठाने और इस अवसर पर आगे बढ़ने के लिए उत्सुक होगी। आयरलैंड को पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-2 की हार का सामना करना पड़ा।

नासाउ काउंटी की वेदर रिपोर्ट
नासाउ काउंटी में भारत बनाम आयरलैंड मैच के समय बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जो कि क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बुरी खबर है। वर्षा की दस प्रतिशत संभावना जताई गई है। बारिश के अलावा, 55-60% ह्यूमिडिटी स्तर रह सकता है।
ये भी पढ़ें- Baharampur Lok Sabha Chunav 2024: बहरमपुर की पिच पर यूसुफ पठान ने की जीत के साथ ओपनिंग, अधीर का गिरा विकेट
भारत-आयरलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 7 बार आमना-सामना हो चुका है। बड़ी बात ये है कि इन सातों मैच में टीम इंडिया की जीत दर्ज की है। आयरलैंड को अभी भी भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में आयरलैंड की टीम इस बड़े मौके पर हर हाल में जीत दर्ज करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications