IND vs IRE: आज के T20 World Cup 2024 मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs IRE Match Prediction: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 8वें मैच में आज, 5 जून को भारत बनाम आयरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
भारत बनाम आयरलैंड मैच की वेदर रिपोर्ट
नासाउ काउंटी की वेदर रिपोर्ट नासाउ काउंटी में भारत बनाम आयरलैंड मैच के समय बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जो कि क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बुरी खबर है। वर्षा की दस प्रतिशत संभावना जताई गई है। बारिश के अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 55-60% रह सकता है।

भारत बनाम आयरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच एक ड्रॉप पिच है, इसलिए फैंस शुरुआत में कुछ कम स्कोर वाले मैचों की उम्मीद कर सकते हैं। आज के मैच में गेंदबाज, खासकर तेज गेंदबाज अहम होंगे। यहां खेला गया आखिरी टी20 मैच श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच था, जहां 14 विकेट के नुकसान पर कुल 157 रन बने थे।
ये भी पढ़ें- India vs Ireland, 8th Match: टी-20 वर्ल्ड कप के मैच की ये है बेस्ट DreamXI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शिवम दुबे।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग,बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम।
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत के खिलाफ मैच से पहले आयरलैंड के कप्तान का बड़ा रिएक्शन, जानें क्या कहा












Click it and Unblock the Notifications