IND vs IRE: भारत के खिलाफ मैच से पहले आयरलैंड के कप्तान का बड़ा रिएक्शन, जानें क्या कहा
India vs Ireland: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच मैच कल यानी बुधवार को ही खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट का आगाज धांसू अंदाज में करना चाहेगी।
इस बीच आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। पॉल स्टर्लिंग का मानना है कि टीम इंडिया एक बड़ी चुनौती देने वाली टीम है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ मैच में रिजल्ट कुछ भी हो, हम आत्मविश्वास हासिल करेंगे।

मीडिया से बातचीत में पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि हम जानते हैं कि भारतीय टीम मुश्किल चुनौती वाली है। उनके पास टॉप गेंदबाज हैं और वे अभी आईपीएल खेलकर लौटे हैं। हम जानते हैं कि वे क्रिकेट में किस तरह के उच्च क्वालिटी स्टैंडर्ड रखते हैं। कुछ भी रिजल्ट आए, हम मजबूत प्रदर्शन करते हुए अगले तीन मैचों में जाने के लिए आत्मविश्वास हासिल करेंगे।
गौरतलब है कि आयरलैंड की टीम हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलकर आई है और पाक टीम को पराजित भी कर दिया था। हालांकि सीरीज में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी लेकिन आयरिश टीम ने एक मुकाबला जीतकर चौंकाने वाला काम किया था।
आयरलैंड के लिए भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल द्रविड़ ने कहा कि आयरलैंड की टीम को हम हल्के में नहीं ले रहे हैं। यह टीम काफी टी20 क्रिकेट खेलती है, इसलिए हम किसी भी तरह से मैच को हल्का नहीं ले रहे हैं।
भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। बुधवार को शाम 8 बजे यह मैच होगा। दोनों टीमों का इस इवेंट में पहला ही मैच है। ग्रुप ए में भारत, आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा की टीमों को भी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications